भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर हुआ अभिषेक व शांतिधारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव गुरुवार को खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ ही धर्मोदय एवं दयोदय तीर्थ श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोरगांव खुर्द में भी मनाया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आज से हजारों वर्ष पूर्व तीर्थ नगरी अयोध्या में भगवान आदिनाथ आदिनाथ ने चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी के दिन जन्म लिया था।अयोध्या की साथ ही 16 मार्च गुरुवार भगवान आदिनाथ की जयंती नगर के सभी मंदिरों में मनाई गई। खंडवा के सभी दिगंबर मंदिरों में प्रात: नित्य पूजन के साथ भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई। गुरुवार को धर्मोदय एवं दयोदय तीर्थ बोरगांव खुर्द में नेवी प्रात: 8:30 अभिषेक शांति धारा एवं भक्तांबर मंडल विधान की पूजा रजनी कल्याणमलजी जेन परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं द्वारा की की गई। घासपुरा महावीर जैन मंदिर में एवं दयोदय तीर्थ बोरगांव खुर्द में 48 दीप प्रज्वलित कर भगवान आदिनाथ की आरती एवं भक्तांबर पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!