Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

राशन माफियाओ पर खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

•शासकीय कंट्रोल के चावल से भरा ट्रक पुलिस द्वारा जप्त
•पीड़ीएस चावल के कुल 625 कट्टे कीमत लगभग 7,60,656 रुपये के जप्त
•ट्रक कीमती लगभग 15,00,000/- रुपये का जप्त

अनोखा तीर खरगोन मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा मिलावट खोरों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री राकेश गुप्ता एवं उप. पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री तिलकसिंह के द्वारा मिलावटखोरी एवं कालाबाजारी व पर नजर रखने के साथ-साथ उसे रोकने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मवीरसिंह द्वारा जिले मे शासकीय राशन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिला खरगोन के थाना ऊन पर मे शासकीय राशन (पीड़ीएस) की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.03.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्र MH18BG6525 शासकीय राशन (पीड़ीएस) से भरा हुआ है जो की खरगोन से जुलवानिया की तरफ जा रहा है । मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए अनुसार उक्त ट्रक क्रमांक MH18BG6525 को ग्राम बड़ा फटा पर नाकाबंदी कर रोका गया । ट्रक चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रणछोड़ निवासी झिकारी बलवारी देगदा गंधवानी धार का होना बताया । ट्रक मे भरे माल के संबंध मे संतोषजनक उत्तर न देने पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई जिसमे ट्रक शासकीय राशन (पीड़ीएस) से भरा होना पाया गया ।
पुलिस टीम द्वारा बारीकी से पूछ्ताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने उक्त माल खरगोन औरंगपुरा मे हरिओम ट्रेडर्स के मालिक किशोर रघुवंशी के गोडाउन से भरकर पलसूद ले जाना बताया गया । उक्त संबंध मे विस्तरत पूछताछ की जा रही है ।

उक्त ट्रक को जप्त कर पुलिस थाना ऊन पर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
1. रणछोड़ पिता गोविंद सोलंकी निवासी झिकारी बलवारी देगदा गंधवानी जिला धार

आरोपी से बरामद सामग्री
1. शासकीय चावल 625 कट्टे कीमत लगभग 7,60,656 रुपये के जप्त
2. ट्रक कीमती लगभग 15,00,000/- रुपये

138 Views
What do you think?

Leave a Reply