Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

आरोपियों से लगभग 4 लाख रुपए के 26 मोबाइल जब्त
अनोखा तीर, खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं एसडीओपी विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठीत की गई थी। टीम थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक जगदीश गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए लगाया गया। 21 फरवरी को फरियादी जसराज निवासी बड़वाह ने थाना बड़वाह पर सूचना दी थी कि 20 फरवरी के रात्रि 8.30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। 21 फरवरी के सुबह 9.30 बजे दुकान की शटर खोल कर देखा तो मेरी दुकान में पीछे की दीवार में बडा छेद होकर इटे गिरी हुई थी। दुकान में रखे रेडमी एवं रीयल कंपनी के एन्ड्राईड मोबाइल 20-30 नहीं मिले, जिसे कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। फरियादी कि सूचना पर थाना बडवाह पर अपराध क्रमांक 88/23 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी की घटना को संज्ञान मे लेते हुए थाना प्रभारी बड़वाह जगदीश गोयल द्वारा पुलिस टीम को माल-मुल्जिम की पतारसी के लिए पुलिस के सूचना तंत्र व मुखबिरों को सक्रिय कर चोरी के आरोपी की पतारसी के लिए सोशल मिडिया व विभिन्न जिलों की पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी गई। जिसके आधार पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नानपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खारकुआं में एक व्यक्ति सस्ते दामों में किश्त पर मोबाइल बेच रहा है।
सूचना की तस्दीक के लिए टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा सस्ते दामों में बेचने वाले संदेही व्यक्ति राजु पिता मगन डावर निवासी खारकुआ थाना नानपुर जिला अलीराजपुर को पकड़ा और पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि बडवाह में मजदूरी करता था, जिससे कि बडवाह के कालू शर्मा, एवं पियूष शर्मा से जान पहचान हो गई थी। हम तीनों ने मिलकर बडवाह में इंदौर खण्डवा रोड पर स्थित मोबाइल दुकान से अलग-अलग कंपनी के एन्ड्राईड मोबाइल चोरी किए थे। जिन्हे लालसिंग चौहान, पवन चौहान, चमारिया तोमर, राकेश चौहान को बेचा था। टीम द्वारा पवन चौहान, चमारिया तोमर, राकेश चौहान तथा लालसिंग चौहान के कब्जे से अलग-अलग कंपनीयों के एन्ड्राईड मोबाइल जप्त किए। बाद आरोपी राजु डावर से विस्तृत पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपने साथी पियूष शर्मा एवं कालू शर्मा को मजदूरी करते ग्रीन भण्डारी कालोनी बडवाह से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा गिरफ़्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इन आरपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी राजु पिता मगन डावर जाति भीलाला 25 वर्ष निवासी खारकुआ थाना नानपुर जिला अलीराजपुर, कालू पिता प्रदीप शर्मा जाति ब्राहम्ण निवासी गुरवा मोहल्ला थाना बडवाह जिला खरगोन, पियूष पिता प्रदीप शर्मा 22 वर्ष निवासी भण्डारी कोलीनी बडवाह थाना बडवाह जिला खरगोन, चमारिया पिता बोदरसिह तोमर जाति भीलाल उम्र 35 साल निवासी सेंजगाँव रोड, नानपुर, थाना नानपुर जिला अलीराजपुर, पवन पिता नवलसिह चौहान जाति भीलाला निवासी खारकुआ थाना नानपुर जिला अलीराजपुर, लालसिंह पिता मालु चौहान जाति भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी तीती थाना नानपुर जिला अलीराजपुर, राकेश पिता सुमारिया चौहान जाति भीलाला 19 वर्ष निवासी तीती थाना नानपुर जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से कुल 26 अलग-अलग कंपनीयों के एन्ड्राईड मोबाइल कीमती लगभग 4 लाख रुपए के जब्त किए हैं। कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बडवाह निरीक्षक जगदीश गोयल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामजीलाल डुडवे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक चम्पालाल कास्डे, आरक्षक महिपाल रावत, रिंकू जाट, सूर्या रघुवंशी, विनोद यादव एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक सुदर्शन, आरक्षक अभिलाष डोंगरे तथा एसडीओपी कार्यलाय से प्रधान आरक्षक संदीप चौहान का विशेष योगदान रहा।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply