पत्थर से मारकर दोस्त की कर दी हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मृतक के पेड़ से गिरने की रची कहानी
अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। नगर के समीप माखन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी हरचंद से 5 किमी दूर सिद्ध बाबा मंदिर के पास जंगल में दो दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवक द्वारा अपने ही दोस्त की पत्थर से मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना 10 मार्च की है। माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया 10 मार्च को ग्राम जमुनिया-झालौन के दो दोस्त राकेश अहिरवार और लोकेश उर्फ लक्की अहिरवार सिद्ध बाबा के पास जंगल में शराब के नशे में रंजिश के चलते लोकेश उफऱ् लक्की ने राकेश के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। सिर से खून बहता देख आरोपी दोस्त ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और राकेश का पेड़ से गिरना बताकर राकेश को सेमरी हरचंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेज दिया गया। यहां से गंभीर हालत में भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। राकेश की मौत के बाद लोकेश ने उसके शव को घर पहुंचाकर परिजनों को पेड़ से गिरने से मौत होना बता कर भाग निकला।
माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे भोपाल से मर्ग सूचना आने पर डायरी बुलाकर राकेश अहिरवार की मौत की जांच शुरू कर जंगल में सर्चिंग की मृतक राकेश के दोस्त लोकेश के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। लोकेश की तलाश कर गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की गई तो वह गुमराह करता रहा सख्ती से पूछताछ करने पर राकेश की पत्थर से मारकर हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने खून लगे कपड़े छुपा कर रखे थे, जिन्हें भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

162 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!