खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 50 अवयस्क बालक बालिकाओं को खोजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विभिन्न राज्यांे से ढूंढकर लाए गुम हुए बालक-बालिकाएं

खरगोन। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक बालक-बालिकाओ की दस्तयाबी के लिउ विशेष मुस्कान अभियान 15 जनवरी से 28 फरवरी तक चलाए जाने के लिए आदेशित किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज तिलक सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के उपरांत खरगोन जिले के समस्त थानों के नाबालिक बालक-बालिकाओ के गुम होने संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई। वहीं जल्द से जल्द नाबालिक बालक-बालिकाओ की दस्तयाबी करने के लिए निर्देशित किया गया। आदेश एवं निर्देशों के पालन मे पुलिस अधीक्षक खऱगोन श्री धर्मवीरसिंह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन मनीष खत्री व समस्त अनुविभागी अधिकारी पुलिस नेतृत्व में नाबालिक बालक-बालिकाओ के गुम होने संबंधी अपराधों के विवेचना अधिकारियों की लगातार मीटिंग लेकर केस डायरी की समीक्षा कर गुम हुए बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए प्रयास किए गए। थानों की विशेष टीम द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों मे लगातार दस्तयाबी के प्रयास किए। जिनके परिणामस्वरूप खरगोन जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 50 नाबालिक बालक-बालिकाओं को सकुशल दसत्याब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

           अभियान के पूर्व कुल 72 नाबालिक बालक-बालिकाओं की बरामदगी शेष थी। 15 जनवरी से 28 फरवरी तक कुल 30 गुम बालक बालिकाओं के प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। इस प्रकार कुल 102 बालक बालिकाओं में से 50 नाबालिक बालक बालिकाएं कुल 51 प्रतिशत की बरामदगी अभियान के दौरान की गई। नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी में डीएसपी सीएडब्ल्यू धर्मवीर नागर, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सुनीता मुजाल्दे, निरीक्षक भारत सिंह रावत, निरीक्षक रामलाल वर्मा डीसीबी शाखा, निरीक्षक राजकुमार दीक्षित सहित सायबर सेल द्वारा विशेष प्रयास किया गया। बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए प्रत्येक प्रकरण में 5-5 हजार रूपये के ईनाम उदघोषित किये गये विवेचना टीम को विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराये जाकर बरामदगी कराई गई। शेष गुम बालक बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

error: Content is protected !!