खरगोन- आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए आगे आने वाली महिलाओं को आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित किया गया। 21 फरवरी से प्रारम्भ हुए पेपर बेग एंड फाइल मेकिंग के 10 दिनों के प्रशिक्षण में 15 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आरसेटी के डायरेक्टर श्री नरेश कुमार शेन्द्रे ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 32 तरह के बैग बनाना सिखाया गया है। इसमें शॉपिंग बैग के अलावा किराना सामग्री तथा फ़ूड आयटम के भी बैग शामिल है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने कलेक्टर श्री वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने एनआरएलएम की पीओ सीमा निंगवाल को मार्केट लिंकेज कराने के प्रयास करने के निर्देश दिए। श्रीमती निंगलवाल ने बताया कि आगे गॉवों में महिलाओं को भी प्रशिक्षित करेगी। साथ इन्हें स्वरोजगार देने के उद्देश्य से इंदौर और खरगोन में मार्केट लींकेज भी करवाया जाएगा।
119 Views

