Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ एवंपार्षदगणो की गरिमामय उपस्थिति मेफागुन मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ

2 min read
Text Size:

 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

 

बैतूल जिले का सबसे बड़ा फागुन मेला जो प्रतिवर्ष आठनेर नगर में लगता है उस मेले का आज विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ एवं पार्षद गणों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया इस संबंध में उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता मनोज जगताप ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों की एवं नगर परिषद के सीएमओ साहब की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मेले में आए सभी व्यापारी गण नगरवासी एवं नगर परिषद के कर्मचारी गण उपस्थित थे इस अवसर पर

 

*नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा* *मनोज जगताप* 

 

ने कहा कि यह मेला आज 2 मार्च से 8 मार्च तक चलेगा एवं परिषद द्वारा सभी व्यापारियों एवं सभी को मेले में असुविधा ना हो इस हेतु नगर परिषद के सभी कर्मचारी मेले में जिनकी ड्यूटी लगी है भी तैनात रहेंगे एवं पेयजल स्वच्छता एवं शौचालय की मेले में व्यवस्था कर दी गई है

 

 *वही नगर परिषद उपाध्यक्ष* *विनय जीतपुरे* 

 

ने कहा कि सभी व्यापारियों एवं मेले में पधारे अतिथियों का नगर परिषद स्वागत करती है एवं मेला 2 मार्च से 8 मार्च तक सुचारू चले नगर परिषद द्वारा पूरी व्यवस्था बनाई गई है कोई भी परेशानी किसी को हो तो वे तत्काल फागुन मेले में नगर परिषद का जो कार्यालय बना है वहां पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं एवं अपनी जो भी समस्या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा

 *वही नगर परिषद के मुख्य* *नगरपालिका अधिकारी* *दिनेश कुमार तिवारी* 

 

ने कहां की जो भी समस्या किसी भी व्यापारी एवं मेले में पधारे अतिथियों नगर वासियों को अगर इस मेले में कुछ समस्या दिखाई देती है या होती है तो उसका त्वरित निराकरण नगर परिषद के मेले में लगे कार्यालय में कर दी जाएगी हमारे जनप्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पार्षद गणजी एवं मैं स्वयं भी इस मेले में प्रति दिवस यहां बैठेंगे एवं कोई समस्या है एवं किसी को कोई परेशानी हो तो उसका तुरंत निराकरण कर दिया जाएगा श्री तिवारी ने कहा कि आप शांति से मेले में पधारे मेले का लुफ्त उठाएं इस अवसर पर अजय पोटफोडे मारुति महाले कैलाश आजाद प्रवीण गोलू चढोकार फारुख का जी उमेश बारस्कर श्रीमती विभा योगेश जगताप सहित सभी परिषद के कर्मचारी गण इस मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित थे

220 Views
What do you think?

Leave a Reply