मेंढ़ा छिंदवाड़ में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पुरस्कार वितरण हुआ

युवा जन सहयोग क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा मेंढ़ा छिंदवाड़ में दिनांक 03/02/2023 से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे दर्जनों टीमों ने भाग लिया जिसका आज फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे ग्राम खैरी, और आयोजन समिति मेंढ़ा छिंदवाड़ की टीम के बीच घमासान मुकाबला हुआ जिसमे खैरी की टीम मुकाबले विजय होकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया वही आयोजन समिति की टीम उप विजेता रही, जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे जी ने सभी युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा मैच जीतने के किए निरंतर अभ्यास जरूरी है किसी भी कॉम्पिटीशन को जीतने के लिए खिलाड़ी क्रिकेट हो या कोई भी खेल हो अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं सभी विजेता उप विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सुभाष उईके कार्यवाहक अध्यक्ष युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर , अविनाश उइके सरपंच ग्राम पंचायत मेंढ़ा छिंदवाड़, देवराव कवड़े पूर्व सरपंच, सुखदेव इवने पूर्व उप सरपंच, टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवराम कवड़े, घोड़े सहित अन्य समिति के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सदस्य रामचरण इरपाचे ने कहा कि हर खिलाड़ी को हर खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए जिससे उसका खेलों के प्रति रुझान बढ़ता है हमेशा किसी भी खेल को खेल भावना से खेलने से एक दूसरे के बीच में प्रतिद्वंदिता की भावना नहीं आती है अगर आप इस खेल को खेल भावना से खेलोगे तो सामने वाली जो टीम हैं वह आपको बहुत बड़ी सीख देकर जाती है आप यह टूर्नामेंट जीते या हारे यह जीत हार का नहीं होता है अपने अपने परफारमेंस को यह दिखाता है आप सामने वाली टीम से कुछ सीखो यही खेल भावना होती है इस अवसर पर क्रिकेट आयोजन करने वाली समिति के अध्यक्ष शिवराम कवडे ने कहा कि आप सभी खेल प्रेमियों द्वारा इस आयोजन में अपनी अपनीटी मेमेढा छिंदवाड़लाकर मुझे जो सहयोग प्रदान किया है मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप मेढा छिंदवाड़ा ऐसे आयोजन में मेरे बुलाने पर तुरंत आएंगे मुझे आप लोगों ने इस सफल आयोजन में जो सहयोग प्रदान किया है मैं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करता हूं एवं विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को अपने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई देता हूं

269 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!