जनपद सदस्य गुलाबचंद सोलंकी के धरने का दूसरा दिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मांडवी के साथ पानी के लिए भेदभाव क्यों पीएचई उपयंत्री की सफाई बोलें शीघ्र करेंगे समाधान

मांडवी क्षेत्र के जनपद सदस्य गुलाबचंद सोलंकी द्वारा लगातार दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा है। उनकी मांग है की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उनके गांव में पारसडोह जलाशय से समूह पेयजल योजना अंतर्गत 2017 से आज समय तक पेयजल आपूर्ति बांधित कर रखी है। पीएचई विभाग के एसडीओ पवनसुत गुप्ता आठनेर जनपद पंचायत प्रांगण में धरना स्थल पहुंचे थे जंनपद सदस्य को उनके द्वारा शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया है पर जंनपद सदस्य मानने को तैयार नहीं है उनका कहना है की 2017 से मांडवी गांव के साथ भेदभाव क्यों किया गया जबकि समूह पेयजल योजना से अधिकांश गांवों में पेयजल आपूर्ति हो रही है पुर्व में पीएचई विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही की है दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करना आवश्यक है। इधर मामले में पीएचई विभाग के उपयंत्री ने कहा है की पूर्व में प्रस्तावित समूह पेयजल योजना में जो तकनीकी दिक्कत हे उसे 2 सप्ताह में हल करने का प्रयास करेंगे पुर्व में पीएचई विभाग द्वारा कार्य किया है उसे आगे बढया जाएगा।

जनपद सदस्य ने उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी

जनपद सदस्य गुलाबचंद सोलंकी ने पीएचई विभाग द्वारा की गई लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है बताया गया है की मांडवी गांव में लगभग 9 सौ से अधिक नल कनेक्शन है लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है मामले में पीएचई विभाग की गड़बड़ी की वजह से 6 सालो से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। तकनीकी वज़ह से बंद है पेयजल आपूर्ति ग्राम मांडवी में पारसडोह पेयजल आपूर्ति फिलहाल तकनीकी कारणों से बंद है मामले में शीघ्र हल निकाला जाएगा।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!