Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

उदार सागर जी महाराज के बड़े भ्राता पहुंचे आठनेर देवेंद्र जी जैनकीमाता जी को दी श्रद्धांजलि

2 min read
Text Size:

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी* 

नगर के आठनेर जैन समाज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जी जैन की माताजी एवं जैन समाज एवं नगर के गौरव उपशात सागर जी महाराज की माता जी के विगत दिवस निधन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उधार सागर जी महाराज के बड़े भाई श्री सुरेश जी जैन अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आठनेर पहुंचे एवं उन्होंने जैन समाज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर देवेंद्र जैन की माताजी स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी जैन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो एवं ईश्वर के चरणों में उन्हें जगह मिले ऐसी उन्होंने कामना की वह उसके उपरांत आठनेर नगर में स्थित जैन मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेकभी आज किया ऐसी महान विभूतियों के नगर में पहुंचने पर नगर के सभी जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया एवं उनके आठनेर पहुंचने पर सभी ने उन्हें बधाई भी दी ज्ञात रहे कि उदार सागर जी महाराज जैन समाज के गुरुवर है एवं अब वे जैन समाज के नहीं पूरे देश की धरोहर हो गए हैं ऐसे महान विभूति के भ्राता श्री सुरेश जी जैन के चरण हमारी पावन धरा पर पड़े हम उनके सदा आभारी रहेंगे वे इस अवसर पर दैनिक अनोखा तीर के आठनेर संवाददाता मुकेशसोनी से भी उन्होंने सौजन्य भेंट की एवं मंदिर में ही पूजा अर्चना कर प्रभु के चरणों में आशीर्वाद लिया

204 Views
What do you think?

Leave a Reply