Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

क्या भूमिहीन हीरालाल को पेसा एक्ट दिलाएगा प्रधानमंत्रीआवास बनाने के लिए प्लांट

3 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर की ग्राम पंचायत ऐन खेड़ा के ग्राम खापा में प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही की झोपड़ी पर चली जेसीबी झोपड़ी तोड़ने के बाद ग्राम वासियों की उपस्थिति एवं जनपद उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी एवं सैकड़ों ग्राम वासियों की उपस्थिति में पेसा एक्ट का प्रस्ताव पारित कर पीड़ित हीरालाल को वही भूमि पूजन कर पुनः प्लाट आवंटित किया गया ऐसा लगता है कि इस पूरे प्रकरण में यह हितग्राही राजनीति की मार झेल रहा है अब देखना यह है कि इस हितग्राही को क्या प्लाट उसकी झोपड़ी तोड़ने के बाद एवं जहां पेसा एक्ट के तहत हुए भूमि पूजन की जगह पर मिलता है या नहीं यह तो आने वाला भविष्य ही तय करेगा परंतु किसी का आशियाना उजाड़ना कहीं भाजपा सरकार के लिए मुसीबत ना बन जाए

*पेसा एक्ट का प्रस्ताव गरीब हितग्राही के प्लाट के लिए ऐसा लगता है कि प्रदेश का पहला प्रस्ताव होगा* 

इस संबंध में ग्राम खापा में लिए प्रस्ताव जिसमें पेसा एक्ट के तहत सैकड़ों ग्राम वासियों ने हस्ताक्षर किए हैं वह पेसा एक्ट में हुए भूमि पूजन काया मामला ऐसा जान पड़ता है कि यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जो सभी के लिए मुसीबत बन गया है क्योंकि उस प्रस्ताव को तहसील कार्यालय में आवक जावक में दिनांक 7 /2/. 2023 को यह पैसा एक्टका प्रस्ताव दिया गया था अब देखना यह है कि अगर प्रदेश सरकार ने पेसा एक्ट लागू किया है एवं वह सही में पेसा एक्ट बनाकर रखना चाहते हैं तो को पावरफुल बनाकर रखना चाहते हैं तो यह पेसा एक्ट प्रस्ताव जो खापा के प्राय सभी ग्राम वासियों के समक्ष हस्ताक्षर युक्त है क्या इसका मान होगा या नहीं यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा अगर यह पेसा एक्ट अगर जनता के हित में हैं तो इस पेसा एक्ट में जो जगह सरकारी वह जगह हमारी के हिसाब से भी उक्त हितग्राही को यह जगह पर प्लाट आवंटित कर हुए भूमि पूजन के अनुसार उसका प्रधानमंत्री आवास उसी जगह पर निर्मित होगा

*इस पूरे प्रकरण में सचिव की* *भूमिका लग रही है*

*संदिग्ध*

इस संबंध में हितग्राही हीरालाल ने बताया कि उन्होंने प्लाट के लिए प्रथम आवेदन 27/1/ 2013 को दिया था एवं भूमि हिन प्रमाण पत्र संलग्न किया गया था उसके बाद अंत्योदय मेला हिडली 15 /1/ 2018 सचिव ग्राम पंचायत ऐनखेडा सरपंच 1/7/21 कलेक्टर बेतूल 15-10-19 सरपंच ऐन खेड़ा 25/1/23 सचिव द्वारा हितग्राही हीरालाल को नोटिस सूचना पत्र के द्वारा कहा गया कि आपके खाते में 6 महीने से प्रधानमंत्री आवास की राशि डाल दी गई है आप जहां निवासरत वहां पर तुरंत निर्माण कार्य प्रारंभ करें 3/2 /23 को सचिव द्वारा पुनः नोटिस देकर कहा गया कि आप निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ करें जिस पर 0/c देते हुए हीरालाल ने सचिव को दिए नोटिस के जवाब में कहा कि मेरे पास मेरा प्लाट उपलब्ध नहीं है मैं जहां रहता हूं उसी झोपड़ी के पास मैं प्रधानमंत्री आवास निर्मित कर रहा हूं उसने 0/c को पुनः सचिव को वापस कर दी है जिसकी छाया प्रति हीरालाल के पास रखी है इस हेतु इस पूरे प्रकरण में सचिव की भूमिका संदिग्ध लग रही है

*क्या कहते हैं अधिकारी*

खापा के प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही हीरालाल के मामले में तहसील उसे जहां प्लाट उपलब्ध कराएगी हम उसे प्रधानमंत्री आवास की जो शेष राशि बची है वह हम उसे दे देंगे अगर वह उसे प्लाट नहीं देती है और वह नहीं बनाता है तो हमारे द्वारा जो राशि उसे दी गई है हम उसे वापस लेने की कार्यवाही करेंगे

 

*केपी राजोरिया मुख्य* *कार्यपालन अधिकारी जनपद* *पंचायत आठनेर*

191 Views
What do you think?

Leave a Reply