Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

विकास यात्रा मेंदिव्यांगको पेंशन रामसा को प्रधानमंत्री आवास की मिली सौगात

4 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर द्वारा भैसदेही विधानसभा मैं 6 फरवरी से 11 फरवरी तक चली विकास यात्रा के दौरान कई हितग्राहियों को इस विकास यात्रा में एवं कई पात्र लोगों को इस विकास यात्रा में पात्रता रखते हुए लाभ दिया गया जिसमें ग्राम सालाई ढ़ाना जनपद पंचायत आठनेर द्वारा विकास यात्रा में दिव्यांग को दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति एवं स्वीकृति आदेश तुरंत वितरण किए गए वह अकलवाड़ी के रामसा पिता सरजू उइकेको प्रधानमंत्री आवास का पूजन कर उसे उस आवास की चाबी सौंपी गई इसी तरह कई पात्र हितग्राहियों को इस विकास यात्रा में लाभ दिए गए ज्ञात रहे कि इस यात्रा में जनपद पंचायत आठनेर की अध्यक्ष सुश्री रोशनी इवने उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी सभी जनपद के सदस्य का जिला पंचायत सदस्य एवं सभी जनप्रतिनिधि सरपंच सचिव सहायक सचिव रोजगार सहायक सभी इस विकास यात्रा में शामिल होकर सभी पात्र हितग्राहियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र दिए गए वही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि भेसदेही विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए भीमपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भैया लाल जी ईरपाचे इस यात्रा में 6 तारीख से 11 तारीख तक वह पूरे समय हमारे साथ रहे जिन्होंने इस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को एवं क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया

*श्री भैयालाल इरपाचे ने इस*

यात्रा में कहा कि बहुत दूर तक यह इलाका फैला हुआ है भूगोल की दृष्टि से कई जगह ऐसी है जहां पर कई संसाधन नहीं होने के बावजूद भी यह विकास का कार्य वहां पहुंचा है श्री इरपाचे ने बताया कि रात 12:00 बजे जब मैं इस विकास यात्रा के माध्यम से वडाली ग्राम पंचायत के ग्राम भुसकुम पहुंचा वहां पर मुझे यह महसूस हुआ है कि यह जंगल का अंतिम गांव और यहां पर इस विकास यात्रा का भव्य स्वागत एवं रात में भी लोग इस विकास यात्रा के लिए अपने पलक पावडे बिछाए बैठे हैं ऐसी जनता को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं कि रात के 12:00 बजे तक भी वह हम लोगों का इंतजार कर रहे थे वही

 

*जनपद पंचायत अध्यक्ष* *सुश्रीरोशनी इवने*

 

ने बताया कि मुझे पूरा विकासखंड का भेसदेही विधानसभा घूमने की एवं बहुत सी ऐसी पंचायतों में घूमने का इस यात्रा के 6 तारीख से 11 तारीख तक भ्रमणका मौका मिला जनता के दुख दर्द को देखा सहा समझा पात्र हितग्राहियों को जब पात्रता आदेश वितरण करते थे तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी वह इतने खुश हो जाते थे कि ऐसी ही विकास यात्रा हमारे ग्राम में आते रहे और हमें पात्र होने का एवं हितलाभ का जो आदेश आज दिया जा रहा है हम उससे लाभान्वित है कई पंचायतों में यह था कि हम आठनेर आते हैं किराया खर्चा लगाकर और जब हमारे काम नहीं होते तो हम एक छोटा सा मन कर घर वापस लौटते हैं परंतु जब आज आप सभी जनप्रतिनिधि अधिकारीगण हमारे गांव में जब आप दिखते हो और पूछते हो कि बताइए आपकी क्या समस्या है तो हमें ऐसा लगता है की अब कुछ हमारा होगा

 

*वही जनपद उपाध्यक्ष रेखा* *कमलेश सोलंकी*

 

ने बताया कि गरीबों को हित लाभ देने में जब हमारे अधिकारीगण हम जनप्रतिनिधियों को यह आदेश की प्रति देते हैं और वे कहते हैं कि आप इस हितग्राहीको यह वितरण कर दे तो हमें उसे के तरफ देखकर ऐसा लगता है कि वह कई दिनों से इस योजनाओं से वंचित था उसे संचालित योजनाओं का लाहनहीं मिल रहा था उस योजना का लाभ जो आज उसके द्वार पर जाकर हमें देना पड़ रहा है वह बहुत खुश एवं अपने आप को बहुत धन्य समझता है सरकार की यह योजना बहुत अच्छी है जो जनता तक स्वयं सरकार विकास यात्रा के माध्यम से पहुंच रही है एवं जनता को इसका लाभ दे रही है यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है कि हम जनता के प्रत्येक काम को निस्वार्थ भाव से निभाए

 

*वही जनपद पंचायत के मुख्य* *कार्यपालन अधिकारी* *केपी राजोरिया*

 

ने बताया कि हमें इस पूरी यात्रा में जिला कलेक्टर महोदय एसडीएम महोदाया तहसीलदार महोदय एवं थाना प्रभारी सहित सभी सरपंच सचिव क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमें सभी लोगों ने जो इस विकास यात्रा में सहयोग प्रदान किया है मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं

116 Views
What do you think?

Leave a Reply