Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

डायरिया के प्रकोप से दो 2 मासूम बच्चों की मौत, 5 गंभीर

2 min read
Text Size:

-पीने को नहीं है शुद्ध पानी, कुएं का मटमेला पानी पी रहे ग्रामीण

अनोखा तीर, तामिया। छिंदवाड़ा जिले की तामिया तहसील के अधिकांश गांवों में नल जल योजना एक झुनझुना ही साबित हो रही हैं। तामिया के अधिकांश गांव में नल जल योजना अधूरी पड़ी हुई है।  ग्रामीण कुओं का गन्दा मटमैला पानी पीने को मजबूर है। तामिया के माहुलझिर पंचायत  के गांव टॉपरवानी  में दूषित पानी पीने से उल्टी दस्त से  दो दिन में दो बच्चो की मौत हो गई और 5 बच्चे गंभीर है, जिन्हे 105 की मदद से तामिया रिफर किया गया है। सूचना लगते ही स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव टॉपरवानी  निवासी मृतक  इशू परतेती पिता राकेश परतेती उम्र 1 वर्ष, कंचन पिता गणेशलाल  उम्र 1 वर्ष की उल्टी दस्त से  मौत हो गई। मौत का कारण उल्टी दस्त बताया जा रहा है। गांव में नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। ग्रामीण कुए का गन्दा पानी पीने को मजबूर है। सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव में अन्य बच्चों की जाँच की गई, जिसमे 5 बच्चे गंभीर अवस्था में पाए गए जिनको 108 की मदद से तामिया रेफर किया गया है। इस दौरान ग्राम सरपंच सरपंच हुलकर शाह उइके, सचिव विपिन डबरे, सहायक सचिव प्रकाश पाल, स्वास्थ्य विभाग सेक्टर सुपरवाइजर राजू धुर्वे, बीसीएम ज्ञानंदास मिनोटे, डॉ.कुलदीप भावरकर, सीएचओ रोशनी नागले, एएनएम  सीमा बरकड़े, आशा कार्यकर्ता श्रीमती शीला धुर्वे, आंगनवाडी कार्यकता देवी भलावी, सहायिका अनिता भलावी मौजूद रही।

577 Views
What do you think?

Leave a Reply