अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्र.07577-223212 है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हेण्डपम्प व नल जल योजना बंद होने की सूचना संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिये प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार अनुरेखक अशोक कुमार सावनेर को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करने एवं निराकरण हेतु सहायक यंत्री व उपयंत्री को अवगत कराने हेतु बिल वितरक संतोष जोशी व हैंडपम्प तकनीशियन विजय बेन की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि इसके अतिरिक्त विकासखण्डों में पदस्थ सहायक यंत्री व उपयंत्री के मोबाइल नम्बर पर भी संबंधित उपखण्डों की शिकायत अथवा सुझाव दिए जा सकते है। इस हेतु प्रभारी सहायक यंत्री श्रीमती संगीता धापकरी मोबाइल नम्बर 8962459031, उपयंत्री हरदा सुश्री ज्योति महोबिया मोबाइल नम्बर 9340444219, उपयंत्री खिरकिया उमेश धुर्वे मोबाइल नम्बर 7223849019 तथा उपयंत्री टिमरनी कार्तिक यादव के मोबाइल नम्बर 7692871965 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करने तथा निराकरण हेतु सहायक यंत्री व उपयंत्री को अवगत कराने के लिए प्रत्येक शनिवार को राकेश चौधरी मोबाइल नम्बर 8109282886 तथा प्रत्येक रविवार को गौरव बारिया मोबाइल नम्बर 9165235778 की ड्यूटी लगाई गई है।
Views Today: 6
Total Views: 6

