Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

6 फरवरी से11 फरवरी तक भैंसदेही विधानसभा में भ्रमण पर रही विकास यात्रा हुए करोड़ों रुपए के कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन*

3 min read
Text Size:

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की सभी संचालित योजनाओं एवं हितग्राही को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को लेकर रविदास जयंती 5 फरवरी को शहरी एवं 6 फरवरी से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभ हुई विकास यात्रा में कई हितग्राहियों को त्वरित लाभ पहुंचाने एवं लाखों रुपए के कार्यों के भूमि पूजन एवं लाखों रुपए के लोकार्पण के कार्य इस विकास यात्रा के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एवं जिला कलेक्टर तहसील स्तर के सभी अधिकारियों स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह विकास यात्रा ने प्रत्येक ग्राम में हर ग्राम को कुछ ना कुछ इस विकास यात्रा से प्राप्त हुआ है इस संबंध में जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि लगभग आठनेर विकासखंड के भैसदेही विधानसभा में आने वाले सभी 75 ग्रामों में यह यात्रा का भ्रमण 6 फरवरी से 11 फरवरी के बीच पूर्ण हो गया है और लगभग 4 से 5 करोड रुपए के कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया है एवं कुछ ऐसी योजनाएं जो हितग्राही मूलक थी और कुछ हितग्राही सरकार की योजनाओं से वंचित थे उन्हें त्वरित निराकरण कर तत्काल सहमति देकर सहमति पत्र सोपा पर गए हैं इस पूरी यात्रा में भाजपा के भैंसदेही विधानसभा प्रभारी भैया लाल जी इरपाचे सीताराम चढो कार सुनील टेकपुरेभाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा किसान मोर्चा के गजानंद जी झाड़े एवं सभी स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि इस यात्रा में उपस्थित रहे यह यात्रा दाभोना ग्राम पंचायत से प्रारंभ की गई थी जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक महेंद्र सिंह जी चौहान ने इस यात्रा को दाभोना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था एवं इस यात्रा में जनपद पंचायत भीमपुर के जनपद अध्यक्ष भैया लाल जी इरपाचे इस यात्रा में इस यात्रा के प्रभारी थे एवं इस यात्रा में वे पूरे समय उपस्थित रहे एवं इस यात्रा में मुख्य रूप से जनपद पंचायत आठनेर की अध्यक्ष सुश्रीरोशनी इवने उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी सभी जनपदके सदस्य गण सभी सरपंच सचिव एवं प्रमुख रूप से आठनेर तहसीलदार श्री बैदनाथ वासनिक एसडीएम भैस देही सुश्री रीता डेहरिया आठनेर थाना प्रभारी भैसदेही थाना प्रभारी सहित सभी शासकीय अमला इस यात्रा में हमें पूर्ण रूप से सहयोग करता रहा समय-समय पर हमारे जिले के कलेक्टर श्री अमनवीर सिंह जी बैस इस यात्रा के दौरान बाकुड एवं कोपरा उन्होंने पहुंचकर इस यात्रा का जायजा लिया उनकी उपस्थिति में कोपरा में एमपीईबी कार्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को यह एमपीबी का कार्यालय सौपा अब इस क्षेत्र को बिजली की जो समस्या आ रही थी अब वह नहीं आएगी

 

इस यात्रा में कई ग्रामों में जो भी मूलभूत समस्याएं थी एवं जो तुरंत निराकृत हो रही थी वह तुरंत कर दी गई है जो समस्याएं मिली है उन्हें निराकरण करने का समय दे दिया गया है और यह समय में निराकृत कर दी जाएगी

*श्री राजोरिया ने सभी का* *आभार व्यक्त किया* जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के पी राजोरिया ने इस यात्रा को सफल बनाने एवं सहयोग देने में सभी जनप्रतिनिधियों सभी अधिकारियों सभी कर्मचारियों सरपंच सचिव एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी इस यात्रा को सहयोग किया है मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं एवं यह विश्वास रखता हूं कि भविष्य में जब भी कार्यक्रम आए मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों का ऐसा ही सहयोग मुझे प्राप्त होते रहेगा

363 Views
What do you think?

Leave a Reply