Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

ग्राम पंचायत ऐनखेड़ा के ग्राम खापा में खेल मैदान पर प्रधानमंत्री आवास में राजनीतिक बवाल गांव की कुछ नेताओं के कारण गांव में विवाद का माहौल निर्मित है

3 min read
Text Size:

 

*दीपक चौरे** 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

 

आठनेर जनपद पंचायत के जनपद सदस्य दीपक चौरे द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया किबीते दिन ग्राम पंचायत ऐनखेड़ा के ग्राम खापा में खेल मैदान को लेकर विवाद चरम पर है जबकि जिस खेल मैदान पर हितग्राही मकान बनाना चाहता है वह हितग्राही की स्वेच्छा से कोई भी इच्छा नहीं है वहां पर ग्राम के कुछ नेता जबरन हितग्राही को श्रेया देकर गांव में राजनीतिक माध्यम बनाना चाह रहे हैं जबकि ग्राम खापा के खेल मैदान में 2018 में ही अतिक्रमण हटा दिया गया था जब लगभग 200 लोगों का अतिक्रमण था जिसमें किसी का खलियान तो किसी के कंडे कचरे एवं जानवरों को बांधने के लिए जगह लोगों ने अतिक्रमण कर रखी थी जो लगभग ढाई एकड़ जमीन है जिस पर से 2018 में राजस्व अमले की टीम द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया था जब हितग्राही का भी अतिक्रमण इस खेल मैदान पर था जिसमें कोई रहता नहीं था सिर्फ कंडे और लकड़ी रखने के लिए अतिक्रमण किया गया था जब अतिक्रमण हटा उसके बाद जनपद पंचायत आठनेर द्वारा खेल मैदान के नाम से 184000 की राशि खेल मैदान पर लेवल के नाम पर दी गई थी जिसका काम खुद पंचायत एजेंसी ने किया था उसके बाद जब अभी वर्तमान में कुछ लोगों ने राजनीतिक सुख के कारण हितग्राही को भड़का कर खेल मैदान पर मकान बनाने की हिदायत दी जबकि वहां पर किसी का मकान नहीं बन सकता वह खेल मैदान के नाम से पहले से ही है तो फिर गांव में लड़ाने वाली राजनीति कौन कर रहा है जब राजस्व अमले ने आकर अतिक्रमण हटाया उसके कुछ घंटों के बाद भूमि पूजन हुआ वह अवैध है जहां पर हितग्राही का पीएम आवास पास हुआ है वहां के अगर दस्तावेज देखें तो किसी और जगह का पट्टा फाइल में लगा हुआ है और जहां का पट्टा लगा हुआ है वहीं का जियो टैग करके हितग्राही को राशि भी दी गई लेकिन हितग्राही जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को भ्रमित कर गांव में दो गुटों में लोगों को दंगे करवाने की साजिश रच रहे हैं जो कदापि अच्छी नहीं है पंचायत इसीलिए खेल मैदान पर किसी का अतिक्रमण नहीं चाहता क्योंकि गांव के 90% लोग का कहना है कि अगर खेल मैदान पर एक मकान बना तो हमारा भी वहां पर 2018 के पहले अतिक्रमण था हम भी वहां पर अपना घर बनाएंगे जिससे खेल मैदान समाप्त होने की स्थिति है इसीलिए पंचायत किसी भी हितग्राही को खेल मैदान पर आवास बनाने की अनुमति नहीं देता पंचायत में प्रस्ताव देकर कुछ जमीनों को आबादी घोषित करने के लिए तहसील में कार्रवाई के लिए दे दिया गया है जैसे आबादी घोषित होगी वैसे किसी एक व्यक्ति को नहीं लगभग जितने भी ग्राम खापा में भूमिहीन लाभार्थी है उन्हें सभी को पट्टे देने का काम करेगी पंचायत लेकिन आबादी घोषित होने के बाद खेल मैदान पर जो भी व्यक्ति राजनीति कर रहे हैं उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि वह खेल मैदान को देखना बंद कर दे क्योंकि गांव में 90% लोग आपके विरोध में खड़े हैं

 

खेल मैदान को पंचायत द्वारा आगामी समय में अच्छे तरीके से डिवेलप किया जाएगा जिस खेल मैदान का नाम हमारे ग्राम के शहीद जवानों के नाम पर रखा जाएगा जिसमें सभी ग्रामीण भाई सहयोग प्रदान करें ताकि हमारे ग्राम में हम वीर शहीदों को हमेशा सम्मान देकर अपने ग्राम में एक विशेष पर्यटक बना सकें

 

*दीपक चौरे जनपद पंचायत सदस्य आठनेर*

145 Views
What do you think?

Leave a Reply