Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

गुनखेड पंचायत की पुलिया* *बताती है भ्रष्टाचार* *की कहानी।

2 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर के ग्राम पंचायत गुनखेड मे 5 वर्ष पहले खनिज मद से 12 लाख रूपए से अधिक की राशि से सांवगी मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट की पुलिया निर्माण किया था।घटिया निर्माण से पुलिया बुरी तरह जर्जर हो गई है। मामले में ग्रामीणों के द्वारा पुलिया की जर्जर हालत के विषय में वर्तमान सरपंच को शिकायत दर्ज कराई है। संरपच द्वारा 10 फरवरी को जानकारी देकर बताया है की संबंधित पुलिया निर्माण की जांच कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है । सरपंच के द्वारा बताया है कि पुलिया निर्माण में पूर्व में सरपंच सचिव के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार हुआ है 5 वर्ष पहले पुलिया में जमकर लापरवाही की है ।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण बनाने में तकनीकी मापदंड और गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। सरपंच ने पूरे मामले को लेकर तकनीकी अमले के अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है सरपंच पति विजय के द्वारा भी कहा गया है कि संबंधित पूर्व की एजेंसी द्वारा बनाई गई अत्यंत घटिया किस्म की है। मामले में जांच करने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाना चाहिए।

 

जांच की मांग करेंगे।

 

सावंगी मार्ग पर पूर्व की ग्राम पंचायत एजेंसी के सीमेंट कंक्रीट पुलिया निर्माण किया है ।ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित पुलिया निर्माण की तकनीकी रूप से जांच कराने की मांग करेंगे ।

संगीता विजय गुनखेड पंचायत संरपच।।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply