Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

*मार्च में स्वीकृति मिलेगी मेढा छिंदवाड़ के हाई स्कूल को विकास यात्रा में मिला आश्वासन

2 min read
Text Size:

 *जिला पंचायत* *सदस्यरामचरण इरपाचे* 

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

मेंढाछिंदवाड़ हाई स्कूल भवन का विकास यात्रा के विरोध वाले मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने मार्च में मेंढा छिंदवाड़को हाई स्कूल भवन की नई स्वीकृति मिलने का आश्वासन दिया जिस पर विकास यात्रा को काले झंडे दिखाने का जो ग्रामीणों ने संकल्प लिया था उस संकल्प को विराम देते हुए इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे ने बताया कि मुझे भोपाल बैतूल आठनेर शिक्षा विभाग एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के दूरभाष पर चर्चा करने के बाद उन्होंने मुझे मेढा छिंदवाड़के ग्राम वासियों के समक्ष दूरभाष पर हुई चर्चा के अनुसार सभी ने मार्च के महीने में हाई स्कूल बिल्डिंग स्वीकृत कर भूमि पूजन करने की बात कही है श्री इरपाचे ने बताया कि अगर मार्च में हाईस्कूल मेढा छिंदवाड़ की स्वीकृति एवं भूमि पूजन नहीं हुआ तो मैं स्वयं मेढा छिंदवाड़वासियों के साथ ऐसी कार्यालय का घेराव करूंगा एवं यह हाई स्कूल भवन का निर्माण इसी सत्र में प्रारंभ किया जाएगा श्री इरपाचे ने सभी ग्रामीणमेढा छिंदवाड़ वासियों को समझाया एवं विकास यात्रा का देर रात तक स्वागत किया गया ज्ञात रहे कि विकास यात्रा के विरोध में जो काले झंडे दिखाने का वीडियो मेढा छिंदवाड़ वासियों द्वारा बायलर किया गया था जिसको लेकर कल दिनभर प्रशासन मेढा छिंदवाड़में रहा भैसदेहीआठनेर दोनों थानों के टीआई एवं भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ मेढा छिंदवाड़ को पूरी तरीके से प्रशासन ने छावनी बना दिया था परंतु पूरे मामले का पटाक्षेप जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे एवं मेढा छिंदवाड़वासियों के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद कर दिया गया एवं देर रात पहुंची विकास यात्रा का सभी ने धूमधाम से स्वागत किया एवं हाई स्कूल भवन का आश्वासन मिलने पर सभी ग्राम वासियों ने सभी उच्च अधिकारियों एवं विकास यात्रा में पधारे बदायूं विधानसभा प्रभारीभैया लाल जी इरपाचे जनपद पंचायत अध्यक्षरोशनी इवने

 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त कर इस यात्रा को इस यात्रा का मेढाछिंदवाड़वासियों ने स्वागत किया एवं कहा कि हम सभी काहम सभी का आभार व्यक्त करते है

237 Views
What do you think?

Leave a Reply