Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सभी

विकास यात्रा के नाम पर पचायतों और प्रशासन को सरकार ने बनाया भाजपा की प्रचार समिति।

3 min read
Text Size:

 

लक्ष्मीनारायण पंवार

 

हरदा –शिवराज जी विकास खुद दिखता है, यात्रा करके दिखाना नही पड़ता जनता खुद ही देख लेती है और जनता देख रही है की विकास किसका हुआ है और जनता देख रही है कि विकास सिर्फ भाजपा के नेताओ का हुआ है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पीसीसी डेलीगेट लक्ष्मीनारायण पंवार का।

श्री पंवार ने कहा कि, हरदा में विकास यात्रा पर निकले मंत्री कमल पटेल को शायद याद नहीं मगर गांगला से हंडिया मार्ग जिसका 15 साल में 31 बार टेंडर हुआ आज तक नही बना, हरदा विधानसभा क्षेत्र की आठ विभिन्न सड़कें जिनका चार–चार बार टेंडर हो गया मगर भाजपा के भ्रष्ट शासन में कोई ठेकेदार काम लेने को तैयार नहीं है, नीमगांव में खेल मैदान हो या प्रदेश में कमल नाथ सरकार की गौ माता की सेवा के उद्देश्य से 1000 है शालाओं की योजना इन सभी कामों में कमल पटेल ने रोक लगाई है, ये विकास करने में नही विकास रुकवाने में विश्वास रखते है इसलिए जनता अब इनकी कथनी और करनी का फर्क समझ चुकी है और इनको आगामी विधानसभा चुनावों में घर बैठाने के लिए तैयार हैं।

श्री पंवार ने हरदा में जारी भाजपा की विकास यात्रा पर आगे अपनी बात कहते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी वर्ष 2018 में जनता को चुना हुई कांग्रेस सरकार का हिसाब पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी से मांगते है, जबकि खुद अपने 18 वर्षों का हिसाब देने में कतरा रहे हैं, शिवराज जी 15 माह ज्यादा होते है या 18 वर्ष। भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया था; और महंगाई का विकास इतना किया को किसानों की आय तो दुगुनी नही हुई हां किसानी की लागत जरूर दुगुनी हो गई, महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी और नौकरी पेशा हर वर्ग बेहाल है। मोदी जी ने ऐलान किया था की 2022 तक देश के हर परिवार का अपना निजी घर होगा; 2022 निकले 2 महीने हो गए करोड़ो लोग आज भी बेघर है। युवाओं को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा था जबकि आज देश में आजादी के बाद पहली बार 48 प्रतिशत डर के साथ बेरोजगारी अपने चरम पर है।

श्री पंवार ने कहा कि, विकास यात्रा के नाम पर भाजपा शासन–प्रशासन का दुरुपयोग कर रही हैं। सरकार ने पंचायतों और प्रशासन को भाजपा की प्रचार समिति बना दिया है। भाजपा के नेताओ के स्वागत से लेकर मीटिंगों में भीड़ लाने तक के लिए जनता के टैक्स के धन का भरपूर दुरुपयोग किया जा रहा है।

श्री पंवार ने कहा कि, भाजपा के नेता एक बात ध्यान रखे 8 माह बाद प्रदेश में चुनाव है, भाजपा सरकार के अत्याचार से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस और कमल नाथ जी के 15 माह के विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाने जा रही है। इस वक्त भाजपा को विकास यात्रा नही बल्कि जनता से माफी मांगने के लिए क्षमा यात्रा करनी चाहिए।

 

– लक्ष्मीनारायण पंवार

पीसीसी डेलीगेट एवं पूर्व अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी, हरदा (म. प्र.)

91 Views
What do you think?

Leave a Reply