भैसदेही विधानसभा के गुद गांव के मंडलम के ओजस्वी कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे जी,क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमू सिंग सिरसाम जी,जिलाध्यक्ष शहर सुनील शर्मा जी,जिलाध्यक्ष ग्रामीण हेमंत वागद्रे जी,प्रदेश के महामंत्री रामू टेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मिशन 2023 का आज आगाज किया।
सभी ने एक स्वर में कांग्रेस की सरकार बनाने और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री और जिले के पांचों विधानसभा जितने का कार्यकर्ताओं से वचन लिया।।
जिले के सर्वमान्य नेता सुखदेव पांसे जी ने वर्तमान शिवराज सरकार को जमकर घेरते हुए हर मोर्चे पर असफल करार दिया।जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा जी और हेमंत वागद्रे जी ने अपने ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओ में जोश का संचार करते हुए प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।।
क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमू सिंग सिरसाम जी ने संबोधन में कहा की मैं इस क्षेत्र का विधायक नही वरन आप सभी जो देवतुल्य कार्यकर्ता है सभी विधायक है मैने कभी आपके मान सम्मान को कभी झुकने नही दिया, ना कभी झुकने दूंगा।।सभी युवाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक जी ने कहा की आप देश का भविष्य हो।सभी आज से मिशन 2023 में जुट जाए और 2018 से भी ज्यादा वोटो से भैसदेही विधानसभा जितने का संकल्प आज दिलाया गया।
प्रदेश के महामंत्री रामू टेकाम जी ने भी अपने ओजस्वी भाषण से सभी का मनोबल बढ़ाया।
अंत में सहभोज से कार्यक्रम का समापन हुआ।सभी ने इस कार्यक्रम में आयोजक गुदगांव मंडलम के सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।।




