Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

गुनखेड में त्रिशूल पूजा एवं भंडारा हुआ बैतूल विधायक निलय डागा हुए शामिल

2 min read
Text Size:

 

आठनेर। आठनेर के ग्राम गुनखेड में पूर्व सरपंच प्रकाश कनाठे के निज निवास पर त्रिशूल पूजा हुई जिसमें विशाल भंडारा आयोजित किया गया भंडारा इतना बड़ा था कि पूरे 59 ग्राम में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों ने भी भोजन किया। इस अवसर पर बैतूल विधायक निलय डागा त्रिशूल पूजा में शामिल हुए इसके पूर्व पूरे गांव में त्रिशूल को घुमाया गया जिसकी सभी भक्तों ने अपने अपने स्तर से पूजा पाठ की। ज्ञात रहे शिव शक्ति मंडल गुनखेड़ के 73 सदस्यों ने विधि विधान से त्रिशूल की पूजा की एवं रात भर पोहाड़े गाए। कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश का नाटक द्वारा प्रसादी स्वरूप भंडारे की लोगों ने जमकर तारीफ की गांव के प्रकाश वामन कर दीपक पाटणकर शिवाजी काले ने बताया कि इतना बड़ा भंडारा आज तक गांव में आयोजित नहीं हुआ जिसमें प्रत्येक घर में जा जाकर गांव वालों को आमंत्रित किया गया एवं सभी गांव वालों ने इस दिन अपने घरों में भोजन नहीं पकाया बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे सभी शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। अब यह त्रिशूल पचमढ़ी के चौरागढ़ पर चढ़ाया जाएगा जिसमें शिव शक्ति मंडल के सदस्यों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शिवरात्रि पर पचमढ़ी पहुंचकर विधि विधान से पूजन करते हुए गांव की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे

240 Views
What do you think?

Leave a Reply