Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खिरकिया में नरवाई प्रबन्धन के संबंध में बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद पंचायत के सभागार में विकासखण्ड खिरकिया के सभी पटवारी, सचिव एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की नरवाई न जलाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए कि ग्राम में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए, ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें नरवाई न जलाने हेतु समझाएं। उन्होने बताया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण के साथ साथ मानव जीवन पर काफी गलत असर पड़ता है। बैठक में एसडीएम सुश्री बघेल ने कहा कि नरवाई जलाना दंडनीय अपराध है, उल्लंघन करने पर सम्बंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सचिवो को भी निर्देश दिए कि ग्राम में पानी के टैंकर भरकर रखें ताकि कोई अप्रिय स्थिति में उन टेंकर्स का उपयोग किया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टीआर चौहान ने बताया कि ये ध्यान रखे कि हार्वेस्टर में ‘सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टमÓ (एसएमएस) का उपयोग अनिवार्य है। बिजली की डीपी के आसपास कचरा न रहे ताकि स्पार्किंग से कोई घटना न हो। ग्राम के मुख्य चौराहे पर नरवाई न जलाने के सम्बंध में स्लोगन लिखवाएं। उन्होने बताया कि जमीन की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है, फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply