Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पूर्व नप अध्यक्ष ने सराफा व्यावसायी के साथ की मारपीट

2 min read
Text Size:

-मामला : उधारी के पैसों की वसूली का  
अनोखा तीर, माखन नगर। स्थानीय नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और सराफा व्यापारी पिता-पुत्र पर एक टेंट हाउस संचालक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला माखन नगर थाने में दर्ज हुआ। थाना माखन नगर से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सोनतलाई निवासी टेंट हाउस व्यापारी बृजमोहन यादव की शिकायत पर माखननगर थाने में कांग्रेस नेता मिलन डेरिया और उनके बेटे अमन डेरिया के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पैसों के लेनदेन का है मामला
पुलिस के अनुसार पूरा मामला उधारी के पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। बृजमोहन यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह टेंट हाउस का व्यवसाय करता है और अमन डेरिया ने उसके खिलाफ चेक बाउंस का केस लगाया था। इस मामले में 6 मार्च को नर्मदापुरम न्यायालय में पेशी थी। वहीं समर्थ डेरिया से मुलाकात हुई, जिसने उसे माखननगर स्थित दुकान पर आकर समझौते की बात करने की कही। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अमन डेरिया की दुकान पर पहुंचा। वहां करीब 1 लाख रुपए का हिसाब बताया गया। बृजमोहन यादव ने कहा कि वह 60 हजार रुपए पर 2.5 प्रतिशत के हिसाब से ढाई साल का ब्याज देने के लिए तैयार है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और अमन डेरिया उसे गालियां देने लगा। इसके बाद मिलन डेरिया ने दुकान का गेट बंद कर दिया और उसके हाथ पकड़ लिए। अमन डेरिया ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसे दुकान के अंदर नीचे पटक दिया। इसके बाद लात-घूंसों से भी मारपीट की गई। बाद में उसे मारपीट कर दुकान से बाहर निकाल दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद बृजमोहन यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमन डेरिया और मिलन डेरिया के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply