Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अतिथि शिक्षकों ने उठाई नियमितिकरण की मांग

2 min read
Text Size:

-१४ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के अतिथि शिक्षकों ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष नीलेश सोनी ने कहा कि जिन्होंने 18 वर्षों तक अपनी जवानी की ऊर्जा, ज्ञान का प्रकाश और जीवन का अमूल्य समय प्रदेश के नौनिहालों का भविष्य संवारने में लगाया, उन्हें तत्काल नियमित किया जाए। उन्होंने वरिष्ठता एवं कार्य अनुभव के आधार पर हरियाणा मॉडल लागू करते हुए अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की मांग की। ज्ञापन में कार्य अनुभव को महत्व देते हुए प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से सेवा सुरक्षा प्रदान करने, बारह माह का कार्यकाल और सेवानिवृत्ति की आयु तक पद का स्थायीकरण करने की बात कही गई। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2005, 2008 और 2011 की अंक सूची को लाइफटाइम वैधता प्रदान करने की मांग भी की गई। म.प्र. शिक्षक भर्ती की न्यूनतम अर्हता म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा तथा म.प्र. शिक्षक चयन परीक्षा दोनों उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों को आयु में छूट प्रदान कर कार्य अनुभव लाभ के साथ वरीयता क्रम में प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक बनाने की मांग रखी गई। अतिथि शिक्षकों ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 के शेष बचे हुए रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने और चयन प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु उनके लिए पृथक से काउंसलिंग आयोजित करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, स्कूल शिक्षा विभाग के 27 दिसंबर 2024 के आदेश में संशोधन कर 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के साथ ही, कार्य अनुभव के अधिकतम 20 बोनस अंक जोड़ने का प्रावधान करते हुए नवीन संशोधित राजपत्र प्रकाशित करने की मांग की गई है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply