Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

दुकानदारों से वसूला 8 हजार का जुर्माना

1 min read
Text Size:

-एसडीएम ने अतिक्रमण हटाया, डस्टबिन न रखने पर की कार्रवाई
अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहर को स्वच्छ बनाने और व्यवस्थाएं सुधारने के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी अशोक कुमार डेहरिया के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान, एसडीएम और नगर पालिका के अमले ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। जिन दुकानदारों के पास गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन नहीं मिले, उन पर जुर्माना लगाया गया। ८ दुकानदारों के ८ हजार रुपए के चालान बनाए गए। इसी कार्रवाई के तहत, शासकीय जिला चिकित्सालय के सामने लंबे समय से जमा अतिक्रमण को भी नगर पालिका की टीम ने हटाया। एसडीएम श्री डेहरिया ने बताया कि गीला और सूखा कचरा रखने के लिए डस्टबिन न मिलने पर दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने और गीले व सूखे कचरे के लिए डस्टबिन रखने की अपील की।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply