Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालिका की मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपीपरेटिया में नदी में डूबने से 6 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सुहागपुर मनियाखेड़ी निवासी कालू कोरकू की 6 वर्षीय बेटी जमना मंगलवार शाम को शौच के लिए नदी के पास गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।  घटना के बाद परिजनों और मामा ने रात भर नदी के आसपास बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता कालू कोरकू मूल रूप से खंडवा जिले के रहने वाले हैं और वर्ष 2006 से हरदा में निवास कर रहे हैं।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply