Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शीतला माता की पूजा कर लगाया बासी भोग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। गांव सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाएं गांव के शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। ग्राम के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में स्थित शीतला माता मंदिर में प्रात:काल से ही महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ दर्शन और पूजा के लिए पहुंचती रही। महिलाओं ने माता रानी को बासी भोजन का भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता के अनुसार शीतला सप्तमी पर एक दिन पहले ही मारवाड़ी समाज सहित कई परिवारों में भोजन बनाकर रख लिया जाता है और दूसरे दिन शीतला माता की पूजा कर वही बासी भोजन भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु उसी प्रसाद को ग्रहण करते हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply