Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ग्राम बहरागांव में गणगौर महोत्सव की तैयारियां पूर्ण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। जिले की रहटगांव तहसील के ग्राम बहरागांव में आयोजित होने वाले देवी गणगौर महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के लिए आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जिन्हें रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और विद्युत झालरों से भव्य रूप दिया गया है। गुरुवार 12 मार्च को प्रात: खड़ा रखना एवं स्थापना के साथ गणगौर महोत्सव की शुरुआत होगी। यह धार्मिक आयोजन 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न गणगौर मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। महोत्सव का आयोजन रामकृष्ण पाटिल एवं वंदना पाटिल द्वारा ग्राम बहरागांव स्थित उनके निज निवास (फार्म हाउस) पर किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत 19 मार्च को पाठ बैठना एवं मण्डपाच्छादन तथा 20 मार्च को भंडारा, प्रसादी वितरण एवं गणगौर विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पाटिल परिवार एवं समस्त ग्रामवासी बहरागांव द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply