Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नर्मदा घाटों पर चेंजिंग रूम की कमी से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नर्मदा घाटों पर हर माह की अमावस्या के अवसर पर नर्मदा मैया में स्नान करने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। लेकिन कुछ घाटों पर चेंजिंग बॉक्स रूम नहीं होने के कारण नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नर्मदा तटों पर संबंधित ग्राम पंचायतों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक-दो चेंजिंग बॉक्स रूम की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि स्नान करने आने वाले लोगों को असुविधा न हो। ग्राम पंचायत लछोरा के सरपंच शंकर सिंह राजपूत और सचिव बसंत चंदेल ने बताया कि घाट पर नर्मदा स्नान करने आने वाले श्रद्धालु घाट पर कचरा न करें, इसके लिए तीन कचरे की जालियां लगवाई गई हैं। वहीं कचरे की जालियां गांव में भी कुछ स्थानों पर लगवाई गई हैं। पंचायत द्वारा दो चेंजिंग रूम बनवाकर रखवाए गए हैं। इसके साथ ही नर्मदा घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत भवन, स्कूल परिसर तथा गांव के मुख्य चौक-चौराहों पर भी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply