मुकेश सोनी आठनेर
विकासखंड की ग्राम पंचायत धनोरी के ग्राम टिपनापुर खटगर गांव निवासी ओझा पिता शिवलाल की आज आठनेर भैसदेही रोड की बड़ी पुलिया जो जलदर्शन के पास स्थित है वहां पर मोटरसाइकिल सवार के टकराने से मौत हो गई है जिसे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा 108 को तुरंत कॉल कर इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस थाना आठनेर को इसकी सूचना दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच जारी है एवं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है







