Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान विकास यात्रा को लेकर* *अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैसदेहीने बुलाई विशेष बैठक भैसदेही भीमपुर आठनेर के सीओ एवं तहसीलदार रहे उपस्थित* 

2 min read
Text Size:

*

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली विकास यात्रा को लेकर भैसदेही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती डेरिया मैडम द्वारा विशेष बैठक आज 1 फरवरी को बुलाई गई थी जिसमें भीमपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भैसदेही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आठनेर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया उपस्थित रहे इस संबंध में श्री राजोरिया ने बताया कि श्रीमती रिताडेरिया मैडम ने जनपद पंचायत के तीन विकासखंडो केमुख्य कार्यपालन अधिकारियों तहसीलदार एवं खंड स्तर के अधिकारियोंको आदेशित किया गया है कि यह मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित सभी पात्र हितग्राहियों को 5 फरवरी से जिन योजनाओं का लाभ मिलना है एवं जो वंचित परिवारों को विकास यात्रा में चिन्हित करें एवं सभी वर्ग के पात्र महिलाओं गरीबों के कल्याण के लिए सरकार के उद्देश्यों का पूर्ण रूप से पालन हो ऐसी व्यवस्था आप सभी अपने अपने विकास खंडों में व्यवस्थित रूप से करें एवं अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को आप आदेशित करें कि वह पात्र हितग्राहियों एवं किसी की कोई भीसमस्या हो उसे तत्काल हल करने एवं समस्या मिलने पर उस व्यक्ति की समस्या तुरंत हल की जाए ऐसी व्यवस्था बनाने में सभी अधिकारी कर्मचारी सहयोग करें श्री डेरिया मैडम ने सभी को निर्देशित कर कहा कि गरीबों के कल्याण के संबंधित जो भी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं का पूर्ण रूप से पालन कर पात्रों को चिन्हित करें एवं उन्हें जो भी समस्या हो वह प्राथमिकता से हल की जाए एवंहल करने में सहयोग करें जिससे हितग्राही को परेशानी ना हो सके श्री राजोरिया ने बताया कि यह बैठक जनपद पंचायत भैसदेही के सभा हाल में रखी गई थी जिसमें सभी बुलाए गए अधिकारी गण उपस्थित हुए थे

94 Views
What do you think?

Leave a Reply