Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

जनपद पंचायत आठनेर के ग्राम पंचायत मानी के सरपंच, पंच एवम् ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से मानी पंचायत में लगातार हो रहे मनरेगा के कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की। मुकेश सोनी आठनेर।

1 min read
Text Size:

मनरेगा योजना में वर्ष 2022 जून माह में जितने भी प्रकार के निर्माण कार्य किए गए उक्त सभी निर्माण कार्यों पर मजदूर को मजदूरी ना देकर के ग्राम रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टरोल निकाले गए एवं शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को गुमराह किया गया और राशि भी नहीं दी गईं।

शासकीय माध्यमिक शाला नड़ा एवं मानी में समग्र आईडी नहीं बनाई गई एवं मानी स्कूल के बच्चों के समग्र पोर्टल पर आज तक कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं हैं।निर्माण कार्यों में न सी सी रोड का निर्माण किया गया ना नालिया बनाई गईं प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2022 में कोई कार्य नहीं हुआ।

कपिलधारा योजना अंतर्गत जिन कुओं की खुदाई की गई वह पूर्ण नहीं हुए पूरे मस्टरोल निकाल लिए गए जमीनी स्तर पर लगभग तीन तीन फीट गहरे कुएं हैं एवम् आज भी कपिलधारा योजना के कुएं के कार्य अपूर्ण है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply