Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी राजकुमार चन्द्रवंशी ने कलेक्टर श्री जैन को खाद्यान्न पात्रता पर्ची बनवाने के लिये आवेदन दिया, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार पात्रता पर्ची बनवाने के निर्देश दिए। ग्राम चिराखान के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर खेल मैदान के लिये शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने वन मण्डलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड उत्कृष्ट बालिका छात्रावास हरदा की कर्मचारियों ने आवेदन देकर समय पर भुगतान न होने तथा अधूरा भुगतान करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को आवेदिकाओं की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम मझली के ग्रामीणों ने आवेदन देकर जली हुई डीपी बदलवाने की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। हरदा निवासी विजय वर्मा ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बिजली बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बम्हनगांव निवासी संतोष राजपूत ने आवेदन देकर सोयाबीन फसल की राहत राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम सेनगुड़ निवासी चन्द्रकला ने कृषक सम्मान निधि की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

45 Views
What do you think?

Leave a Reply