राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस अंतर्गत 28 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मार्गदर्शक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विशेषज्ञों का स्वागत किया। जयवंती हक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल में पदस्थ कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम ने विकसित भारत के लिए स्टेम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी व गणित के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के महत्व और आवश्यकता पर विद्यार्थियों से संवाद किया। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संध्या मुरे ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और पोषण के महत्व का उल्लेख करते हुए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में छात्राओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। शासकीय महाविद्यालय खातेगांव की सहायक प्राध्यापक डॉ. सादिया पटेल ने भारत की महिला वैज्ञानिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। ‘विमेन इन साइंस Ó कैटेलाइजिंग- विकसित भारत थीम पर आयोजित रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि विज्ञान विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की सहभागिता से 28 फरवरी से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र कुमार रोड़गे ने किया। अजय बिलारे, डॉ. परिधि कनौजिया एवं श्रीमती रीना मालवीय ने विशेषज्ञों का परिचय दिया तथा मनीष परसाई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश सिंह परस्ते, डॉ. रवींद्र सोनपुरे, डॉ. सी. के. लोखंडे, सुश्री मनीषा चौहान, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती गुंजन सोलंकी, डॉ. शिवानी वर्मन, डॉ. आशा गायकवाड़, डॉ. प्रियंका राय, सुमित शर्मा एवं राहुल सराठे सहित महाविद्यालय का स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!