Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

छीपाबड़ क्षेत्र में आगजनी से प्रभावित किसानों को राहत व बीमा क्लेम देने की मांग

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने जिले के खिरकिया ब्लॉक के छीपाबड़ क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत राशि एवं फसल बीमा क्लेम प्रदान करने की मांग उठाई गई है। जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को अज्ञात कारणों से खिरकिया ब्लॉक के छीपाबड़ क्षेत्र के खेतों में भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें कई किसानों की पकी हुई फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आगजनी की इस घटना में संजय कुमार, लतीफ खान, जमील खान, गणेश राजपूत, राम मंदिर की जमीन, कैलाश सोनेर, मोहन सोनेर, मुंशी देवड़ा, सूरत सिंह, प्रदीप कुमार, भवानी राजपूत, काली गौर सहित अन्य किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित किसानों के लिए मांग की गई है कि राजस्व विभाग की टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर फसल नुकसान का सटीक सर्वे कराया जाए। साथ ही किसानों की स्थिति को देखते हुए उन्हें कम से कम 60 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से तत्काल राहत राशि स्वीकृत की जाए। इसके अलावा संबंधित बीमा कंपनियों को निर्देशित कर आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि एवं फसल बीमा क्लेम का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने की मांग भी की गई है, ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को राहत मिल सके।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply