
*आठनेर मुकेश सोनी*
आठनेर के जैन मंदिर में चिचोली से चंद्रप्रभु की विशालकाय प्रतिमा आठनेर जैन मंदिर पहुंची एवं उस नवनिर्मित प्रतिमा का भव्य जलाभिषेक जैनम कलेक्शन पर हुआ एवं पूजा अर्चना के बाद ढोल धमाकों एवं आतिशबाजी के साथ यह मूर्ति बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जैन मंदिर पहुंची जहां पर सभी सामाजिक बंधुओं ने एवं नगर वासियों ने भगवान चंद्रप्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे नगर के जैन समाज के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि यह प्रतिमा चिचोली से आठनेर पहुंची है एवं अब यह हमारे जैन मंदिर आठनेर में विधि विधान के साथ स्थापित की जा रही है जिसका हम प्रति दिवस पूजन पाठकर भगवान चंद्रप्रभु से आशीर्वाद हमेशा लेते रहेंगे
198 Views




