Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

नगर में सफाई हो रही है संचालित नगर के सभी 15 वार्डों में मच्छरों का पाउडर एवं नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर

2 min read
Text Size:

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

नगर के सभी 15 वार्डों में साफ सफाई एवं नाली सफाई के बाद मच्छररोदिपाउडर का छिड़काव दवाइयों का छिड़काव का कार्य जोरों पर चल रहा है उक्त जानकारी देते हुए स्वच्छता अभियान प्रभारी गफ्फार काजी एवं नोडल अधिकारी श्री भिकुडेने बताया कि प्रतिदिवस नगर के सभी 15 वार्डों में साफ सफाई एवं नालियों की निकासी एवं मच्छर रोधी दवाइयों का पाउडर का छिड़काव प्रारंभ किया गया है श्री काजी ने बताया कि अध्यक्ष महोदय श्रीमती सुषमा मनोज जगताप एवं उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे के निरंतर नगर भ्रमण एवं वार्ड की स्वच्छता को देखते हुए उनके आदेशानुसार नगर के सभी 15 वार्डों में नाली निकासी एवं दवाइयों का छिड़काव पाउडर का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया है ज्ञात रहे कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा नगर के सभी 15 वार्डों का प्रतिदिवस भ्रमण कर प्रत्येक वार्ड वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है उसी संदर्भ में नगर की साफ-सफाई को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए लगातार मौसम में आए बदलाव के कारण नगर में अचानक मच्छरों की संख्या बढ़ने से मच्छर रोधि दवाइयों और पाउडर ओं का छिड़काव का कार्य तेज कर दिया गया है श्री काजी ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में प्रति दिवस चार से पांच ट्राली कचरा एकत्रित हो रहा है वही गुरुवार के बाजार के दूसरे दिन शुक्रवार को 10 से 12 ट्राली कचरा जमा होता है श्री काजी ने बताया कि लगातार स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए सभी निजी भूमि स्वामियों को भी हमारे द्वारा अपने-अपने जगह प्लाटों को साफ एवं स्वच्छ रखने की समझाइश भी दी जा रही है एवं सार्वजनिक जगह पर स्वच्छता अभियान एवं हमारे कर्मचारी सफाई कर रहे है

79 Views
What do you think?

Leave a Reply