Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

क्षेत्र की सुख शांति के लिए गजानन महाराज के दरबार पहुंचे विधायक प्रतिनिधि कमल पटेल

2 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत में वर्तमान विधायक प्रतिनिधि जन जन के लाडले नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी जन सहयोगीश्री कमल पटेल जी धाकड़ ने शेगाव पहुंचकर भगवान गजानन महाराज के चरणों में मत्था टेका एवं क्षेत्र की सुख शांति हेतु गजानन महाराज के चरणों में अर्जी लगाई इस संबंध में ग्राम बाकुडके डॉ विद्यानंद जी वागदरे ने बताया कि श्री कमल जी पटेल प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शेगाव गजानंद जी महाराज के दर्शनार्थ जाते हैं उसी क्रम में इस वर्ष भी वे क्षेत्र की समृद्धि सुख शांति के लिए भगवान गजानन महाराज के चरणों में मत्था टेकने गए थे एवं वहां से प्रतिवर्ष प्रसादी एवं अन्य सामग्री यहां लाकर गजानन महाराज के अनन्य भक्तों को भेंट स्वरूप उपहार प्रतिवर्ष देते हैं श्री वागदरे ने बताया कि कमल जी पटेल हमेशा भगवान गजानन महाराज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं एवं प्रतिवर्ष शे गांव की यात्रा करते हैं एवं जो लोग उनके पास जाते हैं कि हमें भी यात्रा करना हो तो वे उन्हें भी अपने स्वयं के खर्चे पर शेगाव तक की यात्रा एवं भगवान गजानन महाराज के दर्शन करवाते हैं श्री वागादरे ने बताया कि उनके से गांव से वापस आने पर उनके मित्रों ने चाहने वालों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी एवं शेगाव से लाई गई प्रसादी का उन्होंने वितरण किया

97 Views
What do you think?

Leave a Reply