Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस मनाया

1 min read
Text Size:

 

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी* 

 

आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत हिडली में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 के सदस्य श्रीरामचरण जीइरपाचे द्वारा शहीद दिवस एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर श्री इरपाचे ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन गांधी जी शहीद हुए थे एवं महात्मा गांधी जी को गोडसे द्वारा गोली मारी गई थी आज 30 जनवरी का वह दिन हमारे देश के लिए बहुत ही दुखद है क्योंकि महात्मा गांधी जी का शहीद होना भारत के लिए उस समय ऐसा लग रहा था कि कोई बरगद का विशाल पेड़ धराशाई हो गया है परंतु नेहरू जी ने जैसे-तैसे पूरे देश को संभाला और आज हम यहां महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मना रहे है इस अवसर पर ग्राम हिडली के पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव दयाल जी लोखंडे गणेश टेक पूरे जी सुखनंदन कसरोदेजी बबलू आर्य जी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे एवं सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

147 Views
What do you think?

Leave a Reply