Skip to content
Friday, 23 October 2026
सभी

*मां ताप्ती पुराण कथा का आयोजन ग्राम पुसली में 10 जनवरी से 16 जनवरी तक

1 min read
Text Size:

 

*आठनेर मुकेश सोनी* 

आठनेर नगर से 10 किलोमीटर दूर आठनेर विकासखंड के ग्राम पुतली में मां ताप्ती महापुराण कथा का आयोजन ग्राम पूसली वासियों द्वारा किया गया है ग्राम पुसली के सुभाष सोलंकी द्वारा बताया गया कि सभी ग्राम वासियों की ओर से मां ताप्ती महापुराण कथा का आयोजन आचार्य पंडित मिलन पुरी गोस्वामी महाराज के मुखारविंद से हो रहा है इस कथा को प्रारंभ हुए 4 दिन हो चुके हैं यह कथा 10 जनवरी से प्रारंभ है एवं यह कथा 16 जनवरी 2023 तक चलेगी यह कथा हनुमान मंदिर प्रांगण पुसली में चल रही है कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है इस कथा में पंडित मिलन पुरी जी गोस्वामी द्वारा मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई से लेकर पूर्ण कथा का विवरण इस कथा में बताया जा रहा है सभी पुसली वासियों ने मां ताप्ती की कथा श्रवण करने हेतु आठनेर सहित आसपास के ग्रामीण जनों से पुतली ग्राम पहुंचकर मां ताप्ती कथा श्रवण एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है

74 Views
What do you think?

Leave a Reply