आठनेर तहसीलदार सुश्रीलवीना घागरे का स्थानांतरण हुआ आमला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर तहसील के नए तहसीलदार आमला से स्थानांतरण हो कराए बैदनाथ वासनिक होंगे प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार पंचायत निर्वाचन को देखते हुए कलेक्टर द्वारा आंशिक फेरबदल किया गया है जिसके तहत आठनेर तहसीलदार सुश्री लवीना घागरे को आमला एवं आमला तहसीलदार बैदनाथ वासनिक को आठनेर का प्रभार सौंपा गया है इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुश्री लवीना घागरे ने आमला पहुंचकर तहसीलदार का पद ग्रहण कर लिया है एवं निर्वाचन के संबंध में आज वह कार्य का संपादन करने लगी है वही आठनेर तहसीलदार के रूप में बैदनाथ वासनिक ने भी अपना पद संभाल कर कार्य का संपादन करना प्रारंभ कर दिया है पंचायत निर्वाचन के रिटर्निंग के रूप में बैदनाथ वासनिक आठनेर एवं लवीना घागरे आमला मैं अब अपनी सेवाएं देंगेपरंतु यह स्थानांतरण है या पंचायत के निर्वाचन संपन्न होने तक यह अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है कुशल नेतृत्व क्षमता रखने वाली आठनेर तहसीलदार सुश्री लवीना घागरे के अचानक आए इस आदेश से क्षेत्र की जनता खासकर महिलाएं बहुत आश्चर्यचकित हो गई है ज्ञात रहे कि सुश्री लवीना घागरे जबसे आठनेर की तहसीलदार बनी है तब से आठनेर तहसील सहित क्षेत्र भर की महिलाएं उनसे व्यक्तिगत तौर पर जुड़ कर क्षेत्र की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराती थी एवं वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाती थी आज जैसे ही सबको पता लगा सभी अपने अपने हिसाब से मैडम जी से संपर्क कर कर रहे उनके स्थानांतरण के संबंध में उनसे कुशल क्षेप पूछ रहे है

Views Today: 4

Total Views: 136

Leave a Reply

error: Content is protected !!