Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

जनपद सदस्यों की बैठकों के लिए बन रहा है नया भवन राजोरिया

2 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी*

जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि जनपद पंचायत का सभा हाल छोटा होने से बड़े हाल का निर्माण 15 वेवित्त आयोग की राशि से किया जा रहा है इस सभा हाल के निर्माण होने से माननीय सदस्यों को बैठक एवं अन्य मीटिंग एवं सभा के लिए इस भवन के निर्माण होने से बहुत सहूलियत होगी श्री राजोरिया ने बताया कि अभी जो जनपद में सभाहाल है वह बहुत छोटा पड़ रहा है एवं उस हाल में माननीय सदस्यों के बैठने मात्र के लिए कुर्सी या है टेबलो कि वहां व्यवस्था नहीं होने के कारण माननीय सदस्यों को कुछ लिखना हो या कुछ रखना हो तो बहुत मुश्किल हो रही है एवं जो माननीय सदस्य पीछे बैठते हैं बैठने के बाद वे अपना कुछ सुझाव या प्रस्ताव रख पाना चाहते हैं तो उनके पास माइक आदि की सुविधा नहीं होने से माननीय सदस्यों को बहुत कठिनाई हो रही है इस हेतु यह भवन बहुत ही जरूरी हो गया था इस भवन निर्माण में वीडियो कांफ्रेंसिंग माइक सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन का निर्माण होना है इस भवन में गोल राउंड का टेबल बनाने पर विचार चल रहा है जो सभी सदस्य अपने अपने सुझाव एवं प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष अपने स्वयं के माइक से अध्यक्ष उपाध्यक्ष माननीय अधिकारियों तक माननीय सदस्यों का सुझाव अपने माइक से सूचना देंगे जनपद के पुराने हाल में सभी को असुविधा होने के कारण यह नए भवन निर्माण का प्रस्ताव माननीय सदस्यों के द्वारा ही लिया गया है और उन्हीं की सुविधाओं को देखते हुए यह बड़ा बैठक हाल निर्माण हो रहा है जो जल्दी ही बनकर पूर्ण रूप से पूर्ण सुविधा युक्त सुसज्जित होगा

106 Views
What do you think?

Leave a Reply