Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

तन्मय के मामले में आया नया मोड़ जिस बोर में तन्मय गिरा था उस खेत के मालिक नानक चौहान पर गैर इरादतन हत्या का मामला हुआ दर्ज

1 min read

आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर से 6 किलोमीटर दूर मांडवी ग्राम में तन्मय के बोर में गिरने से हुई मृत्यु के उपरांत खेत के मालिक जिस खेत में बोर था उस खेत के मालिक नानक चौहान पर आज आठनेर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आठनेर के ग्राम मांडवी के तन्मय पिता सुनील साहू उम्र 8 वर्ष जिसकी 6 दिसंबर को खेलते वक्त मांडवी जुनावानी रोड पर स्थित नानकराम चौहान के खेत के बोर में गिरने से मौत हो गई थी इस मामले में थाना आठनेर में मर्ग क्रमांक 138/2022 धारा 174 जाफौ का मामला कायम कर मृतक बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों के बयान व मर्ग जॉर्ज उपरांतआरोपी खेत मालिक नानकराम पिता दमडयाचौहान निवासी मांडवी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 552/2020 धारा 304 भादवि का अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया है

84 Views

Leave a Reply