ओपन वेल पर भी ध्यान दिया जायेविशाल भालेकर आठनेर मुकेश सोनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आम आदमी पार्टी जिला बैतूल के जिला सोशल मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर ने आपत्ति जताते हुए बताया कि बैतूल जिले के कलेक्टर महोदय जी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं असफल बोरवेल की जांच का।

विषय यह हैं कि कई वर्ष पूर्व शहरों एवम् गावों में पानी की समस्या के लिए नगरों एवम् पंचायतों में बनाए गए पक्के शासकीय कुएं जो की शहर या गांव के निवासीय क्षेत्रों एवम् बिच में सड़क किनारे बनाए गए हैं जिसमें पालतू पशु एवम् अन्य जानवर कई बार गिर चूके हैं जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा हैं ऐसे शासकीय कुओं को भी ढकने का कार्य किया जाए।

कई बार पारिवारिक विवाद आपसी मतभेद के चलते कई ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं जिसमें देखा गया हैं कि कुएं में कूदकर आत्महत्या की गईं जिससे आम जनता के बचाव के लिए कुओं को भी ढकने की आवश्यकता हैं।

सभी की मांडवी बोरवेल की घटना के बाद नींद खुली परन्तु अभी भी प्रशासन की आंखों के आगे अंधेरा छाया हुआ हैं जब तक कोई और अन्य घटना घटित नहीं होगी तब तक क्या प्रशासन खुले हुए कुओं को ढकने का कार्य नहीं करेगा।

मुझे तो लगता हैं कि बीजेपी कांग्रेस के नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का ही कार्य करते हैं आम नागरिकों द्वारा उठाए जानें वाले सवालों पर कभी सुनवाई नहीं होती हैं।

जिला कलेक्टर महोदय अमनवीर सिंह बैस जी से निवेदन हैं बोरवेल के साथ – साथ ही अनुपयोगी कुओं को भी ढकने की कृपा करें।

विशाल भालेकर

जिला सोशल मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी जिला बैतूल मध्यप्रदेश।

148 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!