Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

विधायक बिरला ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों को किया विदा

1 min read
Text Size:

विकास पवार

सनावद – नगर में विधायक सचिन बिरला एवं नपाध्यक्ष सुनीता इंदर बिर्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सोमनाथ व द्वारका तीर्थ यात्रा पर जाने वाले 45 तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखा कर सनावद से रवाना किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि सभी बुजुर्गों का सपना होता है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं।जिसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के बुजुर्गों का सपना साकार करते हुए प्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना लागू की है। इस योजना का लाभ आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के वृद्ध जनों को मिल रहा है।वही भाजपा नेता कमल बिर्ला ने तीर्थ दर्शन योजना की जानकारी देकर सभी बुजुर्ग यात्रियों की यात्रा मंगल मय होने की बात कही । इसके बाद विधायक,नपाध्यक्ष और पार्षद गण ने तीर्थ यात्रियों का अभिनंदन किया और सफल तीर्थ यात्रा की शुभकामना दी। इस दौरान ,ज्योति येवतीकर,श्याम पुरोहित,पार्षद गंगाभारती शर्मा,पूजा परिहार,राजेश बिर्ला, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष चौधरी,सुदीश वर्मा, शहजाद खान,शेख इकबाल,मनोज जैन,मुन्ना गुर्जर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply