किसानों की विद्युत मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार 

 बड़वाह विगत कई सालो से किसानो के खेत से मोटर पंप और केबल चोरी होने की घटना हो रही है ।ऐसी चोरी की घटना से जुड़े चोरो द्वारा चोरी को अंजाम देकर अपने आसपास के कबाडियों को ऊँचे दामो पर मोटर पंप और केबल बेच देते है । ऐसे मोटर पंप चोरी करने वाले कुल 09 आरोपियों सहित एक कबाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर ऐसी चोरी से जुड़े अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में खरगोन पुलिस ने बढ़ी उपलब्धि हासिल की है । उल्लेखनीय है की पुलिस विभाग के आला वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किसानो के खेतो से सिंचाई हेतु मोटर पम्प चोरी होने की घटनाओ के मद्देनजर उक्त घटनाओ से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया । उक्त अभियान में खरगोन जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को किसानो के खेतो से चोरी होने वाली विद्युत मोटर पंप के मामलो में प्रभावी कार्यवाही कर चोरो का पता करने व चोरी हुई मोटर पंप की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये ।इस निर्देश पर विद्युत मोटर पंप चोरो होने की सूचना मिलने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण खरगोन जितेन्द्रे सिंह पंवार,अति. पुलिस अधीक्षक शहर मनीष खत्री तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बडवाह श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में थाना सनावद,करही व बैड़िया पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है ।

सूचना मिलने पर सयुक्त रूप से पुलिस टीम ने की कार्यवाही ——-

 इस मामले की जानकारी सनावद थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिनिधियों को दी गई ।जिसमे बताया की 24 सितंबर 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम दसौड़ा से कुछ अज्ञात संदिग्ध हिरापुर कि ओर आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हिरापुर से दसौड़ा मार्ग पर पहरी नजर बनाई ।और तीन से चार युवक को द पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा ।जिन्हे पूछताछ के लिए थाना लाया गया । जहां उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई । तब उनके द्वारा 14-15 तारीख की मध्य रात्रि में परशराम इंगला के खेत से पानी का मोटर पम्प एवं ओमप्रकाश बिर्ला के खेत से 50 फीट केबल तथा रविन्द्र बिर्ला के खेत से 15 फीट केबल चुराना काबुल किया ।उक्त मोटर और केवल ग्राम दसौड़ा के पास एक पुलिया के नीचे गड्डे में छुपाना बताया । पुलिस ने आरोपीयो के बताये स्थान दसौड़ा स्थित पुलिया के पास जाकर उक्त चोरी हुई । एक मोटर पम्प तथा 65 फीट केबल किमती लगभग 28 हजार 250 रुपए कि जप्त कि गई । जिसके बाद आरोपियों को थाने लाया गया । जहा प्रकरण पंजीबद्ध कर अन्य मोटर चोरी के अपराध क्र 539/22, 540/22 में आरोपियों से सघनता से पूछताछ की गई ।तब उन्होंने कबूल किया कि उनके द्वारा आज से करीब 10-12 दिन पहले हिरापुर तालाब से 04 मोटर एवं ग्राम नलवा के पास नहर में से 03 मोटर चुराई है ।जिसे हमने आपस में बाटकर अपने घर में छुपा रखी है।

आरोपियों से पुलिस ने जप्त की मोटर और केबल ——-

आरोपीयों द्वारा चोरी स्वीकार करने के उपरांत पुलिस टीम ग्राम दसौड़ा पहुंचे । जहां आरोपी अरुण के कब्जे से 03 मोटर, आरोपी राजु के कब्जे से 02 मोटर, आरोपी सोनू से 01 मोटर, आरोपी राज महेश के कब्जे से 02 मोटर जप्त की ।जिसकी कुल किमत लगभग 1 लाख 22 हजार रुपए बताई जा रही है । आरोपीयों से आसपास के क्षेत्रो में हो रही चोरीयो के संबंध में पूछताछ के लिए माननीय न्यायलय में आरोपीयों को पेश कर पुलिस रिमांड ली जा रही है।

अब तक आरोपीयो से कुल 08 मोटर पम्प एंव 65 फीट केबल वायर कुल मश्रुका 1 लाख 50 हज़ार का जप्त किया जा चुका है।

सनावद पुलिस ने इन आरोपीयो को किया गिरफ्तार ———

थाना सनावाद थाना प्रभारी एम आर रोमडे द्वारा आरोपी

अरुण पिता मोहन ज्वाला उम्र 30 निवासी ग्राम दसौड़ा,सोनू पिता मोहन ज्वाला उम्र 20 निवासी ग्राम दसौड़ा,राजु पिता शोभाराम लालबधेला उम्र 28 निवासी कोटलाखेड़ी थाना भीकनगांव हाल ग्राम दसौड़ा,राज महेश पिता नेमीचंद उम्र 20 निवासी ग्राम दसौड़ा को गिरफ्तार किया गया है ।

बड़वाह से भी आरोपी पकड़े —– 

थाना करही में 21 सितंबर 2022 को फरियादी तुलसीराम उर्फ रुकडिया पिता पदम यादव उम्र 36 निवासी नागझिरी द्वारा रिपोर्ट करवाई गई ।इस रिपोर्ट में फरियादी द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खेत के पास नहर की पुलिया के समीप ग्राम नागझिरी से 03 हार्सपावर टेक्समो कंपनी की करीब 10 हजार रुपये की मोटर चोरी होना बताया ।फरियादी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली की अनिल पिता मदन गोस्वामी निवासी काटकूट रोड तथा नारायण पिता राजाराम भील निवासी आशाधाम कालोनी बडवाह अपनी मोटर सायकिल से मोटर चोरी करते है ।मुखबिर सूचना पर दोनों को थाने लाकर पुछताछ की गई। जिसमे दोनों आरोपीयो द्वारा जुर्म कबुल किया । आरोपीयो के कब्जे से चोरी की 03 हार्सपावर टेक्समो कंपनी की मोटर जप्त की और आरोपियों में पूर्व में भी विद्युत मोटरे चोरी करना कबुल किया। थाना करही के अन्य अपराध क्र 328/21 धारा 379 भादवि मे चोरी गई तीन मोटरो की बाडी को तोड फोट कर स्क्रेप कर नवाब पिता वजीर जाति मुसलमान निवासी मोलाना आजाद मार्ग बडवाह को बेचना बताया। नवाब से पुछताछ करने पर नवाब ने आरोपीयो से चोरी किया माल खरीदना कबूल किया। जिसके कब्जे से करीब साढे पांच किलो कापर वायरिंग जप्त की गई। प्रकरण मे धारा 411 भादवि का समावेश किया गया। आऱोपीयो से अन्य चोरीयो के बारे मे पुछताछ जारी है।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार ——

करही थाना प्रभारी परमानन्द गोयल ने आरोपी अनिल पिता मदन गोस्वामी निवासी काटकूट रोड,नारायण पिता राजाराम भील निवासी आशाधाम कालोनी बडवाह,नवाब पिता वजीर निवासी मोलाना आजाद मार्ग बडवाह को पकड़ने में सफलता हासिल की ।इसी प्रकार थाना बेड़िया में 24 सितंबर 2022 को फरियादी अनील पिता कडवाजी पटलिया जाति गुर्जर उम्र 35 निवासी चाँदनी चौक बैडिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई ।जिसमे उन्होंने अपने खेत के समीप कुएं के अन्दर लगी 5 एचपी की मोटर पम्प किमत 15 हजार रुपए की चोरी होना बताई । जबकि जितेन्द्र चौहान के खेत स्थित कुए से उनकी मोटर पम्प तथा मिर्ची मण्डी से दिपक वर्मा का होंडा जी एक्स 200 कम्पनी का करीब 22 हजार रुपए की कीमत का इंजन चोरी गया है । थाना बैडिया पर दर्ज सभी रिपोर्ट के आधार पर चोरी यह मामला विवेचना मे लिया गया ।पुलिस ने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर 25 सितंबर 2022 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम मर्दलिया तैलिया बाबा के मंदिर के चबुतरे पर बैठे संजय पिता तेरसिंह बर्डे निवासी ग्राम आरसी जामन्या हाल मर्दलिया,अरूण पिता मंशाराम मोरे निवासी ग्राम मर्दलिया, करण पिता मंशाराम मोरे निवासी ग्राम मर्दलिया थाना बैडिया को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई ।इस दौरान घटना दिनांक को दिपक वर्मा का जनरेटर, जितेन्द्रसिंह चौहान की विधुत मोटर पंप व अनिल पटलिया की मोटर पंप चोरी करना काबुल किया ।जिनके पास से कुल किमती 47 हजार रूपये की सामग्री जप्त की गई। उक्त तीनो व्यक्तियो से अन्य चोरियो के संबंध में पुछताछ करने पर बताया की ईश्वर पिता राजाराम छापरिया निवासी शंकर मंदिर बैडिया, राहुल पिता बाघसिंह निवासी ग्राम डुडगांव, संदिप पिता भुरेलाल मोहे निवासी ग्राम डुडगांव के साथ मिलकर विधुत मोटर पंप चोरी करते है। इस बात पर पुलिस ने तीनो व्यक्तियों की तलाश की जो रेल्वे पुल के नीचे बैठे मिले ।जिनसे पुछताछ कर 6 विधुत मोटर पंप किमती 90 हजार रूपये की जप्त की गयी। बेड़िया थाना प्रभारी गोपाल निगवाल द्वारा आरोपी संजय पिता तेरसिंह बर्डे उम्र 20 निवासी आरसी जामन्या हाल मर्दलिया,ईश्वर पिता राजाराम छापरिया गुर्जर निवासी शंकर मंदिर के पास बैडिया,संदिप पिता भुरेलाल मोहे निवासी ग्राम डुडगांव सहित 03 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया ।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

error: Content is protected !!