Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

तेज बारिश से गिरी गरीब परिवार के आशियाने की छत

2 min read
Text Size:

विकास पवार
बड़वाह – शासन से गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को आवास योजना और कुटीर का लाभ मिला रहा है ।वही आज भी कई ऐसे परिवार इस योजना से वंचित है । जिन्हे अपने छोटे छोटे बच्चो के साथ कच्चे मकानों में रहना पड़ रहा है ।हालाकि ऐसे परिवारो के कई बार सर्वे हुए और उन सदस्यो द्वारा सीएम हेल्पलाइन का भी सहारा लिया गया ।लेकिन आज तक वो परिवार आवास और कुटीर योजना से वंचित दिखाई दे रहे है ।उल्लेखनीय है की ऐसे ही पंचायत क्षेत्र बजरंग घाट पर एक गरीब परिवार में उस आफत खड़ी हो गई ।जब मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शहर में तेज बारिश हुई ।इस दौरान बजरंग घाट निवासी रईस के कच्चे मकान की ईट गिरने से मकान पर डली लोहे की चदर घर के अंदर गिर पड़ी ।

छः बच्चो के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर परिवार—-

इस घटना की जानकारी देते हुए कच्चे मकान में जीवन बसर करने वाली नसीमा पति रईस ने बताया की मेरे छः बच्चे है और मेरा आदमी टेलर का काम करता है । हम छःबच्चो के साथ करीब 21 साल से इस कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है ।लेकिन कई बार आवास योजना के लिए सर्वे हुए ।लेकिन हमे कभी भी इस योजना का लाभ नही मिला ।और इस योजना से पक्का मकान बनाने के लिए हमने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी ।इसके बावजूद आज भी हमे इस योजना का लाभ नही मिला ।और हमारे मकान गिरने की यह दूसरी घटना है ।आज भी घटना के दौरान मेरी बेटी आयशा और सानिया मेरे साथ घर में ही थी ।उन्होंने ही मकान की छत गिरने के दौरान मुझे घर के बाहर निकाला ।

शासन की गाईड लाईन अनुसार देंगे राहत राशि——–

उल्लेखनीय है की इस घटना की सूचना मिलते ही पटवारी संजय पाटीदार ने मौके स्थल पर आकर पंचनामा बनाया ।इस दौरान पटवारी श्री पाटीदार ने बताया की इस घटना में अनुमानित 70 हजार का नुकसान हुआ है ।जिसका पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत करवाया जायेगा ।जिसके आधार पर शासन की गाईड लाईन अनुसार संबंधित परिवार को राहत राशि दिलाई जाएगी ।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply