Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

साधु के भेष मे धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

4 min read
Text Size:
खरगोन :  पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों पर लगातार निगाह रखते हेतु वरिष्ट अधिकारियों द्वारा इसकी रोकथाम विशेष अभियान चलाने के संबंध मे निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड रेंज तिलक सिंह के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक खऱगोन धर्मवीरसिंह, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन ग्रामीण  जितेन्द्रसिंह पवांर, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन शहर मनीष खत्री, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खरगोन अनुभाग राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली खरगोन मे व्यवसाई से धोखाधड़ी कर चेन ले जाने वालो विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
मामला पर एक नजर
दिनांक 21.08.2022 को फरियादी ने थाना खरगोन पर सूचना दी कि, आज सुबह 01 सफेद कलर की कार में जिसमे 03 व्यक्ति बैठै हुए थे। ड्राइवर के पास वाली सीट पर एक व्यक्ति नागा साधु बाबा के वेश मे बैठा था जिन्होंने मंदिर जाने का रास्ता पूछने के बहाने से मुझसे बात कि फिर साधु बाबा के वेश मे बैठे व्यक्ति ने मुझे एक रुद्राक्ष व एक रुपये का सिक्का चूम कर दिया और कहा की इसको तुम अपने पूजा घर मे रख दोगे तो करोड़पति बन जाओगे। इसके बाद मै उनकी बातों मे आ गया और बाबा के वेश मे बैठे व्यक्ति को अपनी अंगूठी व चांदी की चैन दी जो उसने चूम कर वापस कर दी जिसके बाद बाबा के वेश मे बैठे व्यक्ति ने मुझसे मेरी सोने की चैन मांगी जो की मैंने भरोसे मे आकार उसे दे दी चैन देते ही उन्होंने गाड़ी तेजी से आगे बढ़ा ली और मेरी चैन लेकर भाग गए। फरियादी की सूचना पर थाना कोतवाली खरगोन मे अपराध क्र 474/22 धारा 420, 406 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला खऱगोन धर्मवीरसिंह के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) जितेन्द्रसिंह पवांर, अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) मनीष खत्री, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (खरगोन अनुभाग) राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर आवश्यक निर्देश देकर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगाया गया। माल मुल्जिम की पतारसी हेतु पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबीरो को सक्रिय कर सूचनाऐ संकलित की गयी व उक्त गाड़ी की पहचान की गई व आने जाने के रास्तों के खरगोन से चारों दिशाओ मे लगभग 50-60 किलोमीटर के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए
जिसमे 01 फोर्ड फिगो गाड़ी की गतिविधियाँ संदिग्ध लगी। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की पहचान हेतु मुखबिर लगाए गए। मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की उक्त कार नवग्रह मंदिर तिराहे पर आने वाली है जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग लगाई गई व उसमे बैठे 02 व्यक्तियों को पकड़ जिन्होंने अपना नाम किशन व प्रकाश बताया। उक्त दोनों व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त अपराध करना स्वीकार किया व गाड़ी की तलाशी लेने पर साधु का वेश धारण करने उपयोग की जाने वाली सामग्री पाउडर, भगूती, सिंदूर, कंकु आदि जप्त की गई। आरोपियों का पुलिस रिमान्ड लिया जाकर आरोपी की निशानदेही पर आरोपी किशन के घर करसनपूरा थाना कपड़वंज गुजरात से दिनांक 09.09.2022 को 01 सोने की चैन पेंडल सहित कीमत लगभग 2,35,000/- रुपये की जप्त की गई व घटना मे उपयोग की गई फोर्ड फिगो कार कीमत लगभग 3,00,000/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी पूर्व मे बड़ोंदा शहर मे इसी प्रकार की 03 घटनाए कर चुका है व आरोपी की तलाश करते बड़ोंदा पुलिस जब आरोपी के गाँव पहुंची तब आरोपी व उसके गाँववालों द्वारा पुलिस पर हमला किया गया मौके का फाइदा उठाकर आरोपी बड़ोंदा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया तब ही से बड़ोंदा पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी जिसे पकड़ने में खरगोन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। आरोपी द्वारा इसी प्रकार की घटनाए मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि मे की जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके बारे मे पूछताछ की जा रही है।
131 Views
What do you think?

Leave a Reply