Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

सनावद पुलिस ने 15 आरोपी गिरफ्तार कर सट्टा कारोबार का किया पर्दाफाश 

2 min read
Text Size:

विकास पवार 

बड़वाह – जुआ व सट्टे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के निर्देषानुसार सनावद क्षेत्र के दो स्थानों पर सनावद व बड़वाह की अनुभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर सट्टा खेलने व खिलाने वालों के विरूद्ध बढ़ी कार्यवाही को अंजाम दिया । एसडीओपी विनोद दीक्षित व सनावद थाना प्रभारी एमआर रोमड़े के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में 2 स्थान भील मोहल्ले में अवैध रूप से सट्टा संचालित करने वाले हफीज सफी खान व कासिम हफीज खान निवासी इस्लामपुरा व शहजान नफीस खान निवासी अंबेडकर गली को सट्टा डायरी व नगद राशि के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ताहिर बैग के लिए 500 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी पर हमारे द्वारा सट्टा लिखने का काम किया जाता था । पुलिस ने इन लोगों के पास सट्टा लगाने आए 8 लोगों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया। इस प्रकरण में फरार आरोपी ताहिर बैग की तलाश जारी है। इसी प्रकार सट्टे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मिर्जा मोहल्ले में अवैध सट्टा संचालन कर रहे आरिफ यासीन बेग को पकड़ा। जिसके पास से सट्टा सामग्री व नगदी रुपए जब्त किए गए। सट्टा लिखने के संबंध में पूछताछ में उसने बताया कि वह राजिक बैग शरीफ बैग इस्लामपुरा व सुरेश सेठ निवासी ओंकारेश्वर के लिए 500 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी पर सट्टा लिखते हैं। वहा पर सट्टा पर्ची ले रहे 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पर्ची व नगदी रुपए जब्त करने की कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही में फरार आरोपी राजिक व सुरेश की तलाश की जा रही है।

यह आरोपी है अब तक फरार—-

फरार आरोपियों में राजिक बैग पिता शरीफ बैग निवासी इस्लामपुरा,ताहिर पिता गम्मु बैग, सुरेश सेठ निवासी ओंकारेष्वर शामिल है ।उक्त कार्यवाही में एएसआई शिवप्रसाद वर्मा, नवनीत चतुर्वेदी, योगेष शिंदे, रोहित धनेरा, प्रधान आरक्षक रमेश जमरे, शिवचरण कनाड़े, संदीप चौहान, आरक्षक योगेश कैथवास, नरेंद्र चंदेल, प्रकाश चौहान, निखिल, नितिन बोरासी, विनोद, सूर्यप्रकाश मोर्य, संदीप विष्वकर्मा, राजू मेहता, प्रकाश दांगी व राहुल गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply