विकास पवार
बड़वाह – भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्मठ कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने में जुट चुके है। जिसकी तैयारी को लेकर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिन आज 17 सितम्बर से राष्टीय पिता महात्मा गांधीजी के जन्मदिन के दिवस तक दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रहे हैं। लेकिन किसी का जन्मदिन मनाना उसकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए नहीं,बल्कि इसका उद्देश्य केवल हमारी विचार धारा बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश और समाज के सामने जो चुनौतियां आएंगी, उनका सामना सिर्फ सरकारों के बूते की बात नहीं होगी। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन यानी कार्यकर्ताओं को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। विधायक श्री बिरला ने कहा कि आज 17 सितंबर से भाजपा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाएगी।

आज दो दिवसीय रक्तदान शिविर की होगी शुरुआत —
विधायक मीडिया प्रतिनिधि पियूष शर्मा ने बताया कि 17 सितम्बर को भाजपा द्वारा बड़वाह शासकीय अस्पताल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर और नपा पार्षद सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।जिसके बाद स्थानीय कृषि उपज मंडी में 81पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये जाएंगे।

15 दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे जन्मदिवस —
पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। और इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से इसे “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाने का आह्वान किया है। सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता “अनेकता में एकता” उत्सव आयोजित करेंगे और जनताr के बीच “एक भारत, श्रेष्ठ भारत (एक भारत, महान भारत)” का संदेश भेजेंगे। अन्य सभी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। “सेवा पखवाड़ा” 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। “सेवा पखवाड़ा” के तहत पार्टी जिला स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रदर्शनियों का आयोजन करेगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता ”मोदी @20 सपने हुए सकार” किताब का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। सेवा सप्ताह में रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन व कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण भी किया जायेगा। भाजपा “सेवा पकवारा” के हिस्से के रूप में कोविड़-19 बूस्टर खुराक को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान भी चलाएगी। पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह के लिए आयोजित कार्यक्रमों में वृक्षारोपण अभियान और कई स्थानों पर स्वच्छता अभियानों को शामिल किया जाएगा। 26 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर तक मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद सहित बच्चों के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए नगर एवं ग्रामीण निकाय के चुनावों में खरगोन जिला पंचायत बड़वाह जनपद पंचायत व नगर पालिका चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। यह सब पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास, गरीब कल्याण की योजनाओं तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम देखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की है कि आने वाले 2023 के विधानसभा व 24 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी की रूपरेखा तैयार करे । घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार की जनकल्याणकारी योजना का बखान कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। साथ मोदीजी द्वारा उनके कार्यकाल में होने वाले ऐतिहासिक कार्यो जैसे राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में धारा 370 हटवाना, पूरे देश में तेज गति से बन रहे हाइवे मार्ग, उज्वला योजना में गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबो को मिल रहे आवास, घर घर शौचालय जैसे अन्य कार्यो की उपलब्धियों को जनता में जाकर बताए।
Views Today: 2
Total Views: 124

